जीएसटी की विसंगतियों को लेकर व्यापारियों ने वित्त मंत्री को भेजा 12 सूत्रीय मांगपत्र

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : बरेली उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्ष अकरम खान ने जीएसटी व्यवस्था में व्याप्त समस्याओं और व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री के नाम 12 सूत्रीय मांगपत्र भेजा है। यह मांगपत्र एडिशनल कमिश्नर, जीएसटी ग्रेड-1, बरेली के माध्यम से प्रेषित किया गया।
मांगपत्र में कहा गया है कि जीएसटी विभाग के अधिकारी तकनीकी त्रुटियों और मानवीय भूलों को आधार बनाकर व्यापारियों पर अनावश्यक जुर्माना लगा रहे हैं, जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। संगठन ने मांग की कि जहां पूरा कर जमा हो, वहां केवल तकनीकी कमियों के आधार पर कार्रवाई और जुर्माना लगाने पर रोक लगाई जाए।
व्यापार मंडल ने 40 लाख रुपये से कम वार्षिक कारोबार वाले व्यापारियों को जबरन जीएसटी पंजीकरण कराने के लिए बाध्य किए जाने पर भी आपत्ति जताई है। इसके अलावा एसआईबी जांच और सर्वे के दौरान दबाव बनाकर कर जमा कराने की प्रथा पर रोक लगाने की मांग की गई है।
मांगपत्र में जीएसटी के अंतर्गत पंजीकृत व्यापारियों के लिए दुर्घटना बीमा का दायरा बढ़ाने, डिजिटल कार्यों के लिए निःशुल्क लैपटॉप और सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने तथा विलंब से कर भुगतान पर लगने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को घटाकर अधिकतम 6 प्रतिशत किए जाने की भी मांग की गई है।
संगठन ने जीएसटी अधिनियम में जेल की सजा समाप्त कर इसे केवल आर्थिक दंड तक सीमित करने का भी सुझाव दिया है। तंबाकू पत्ते और तैयार तंबाकू पर जीएसटी दरों में भारी अंतर को स्थानीय व्यापार और सरकारी राजस्व के लिए नुकसानदायक बताते हुए इसमें संशोधन की मांग की गई है।
इसके अलावा कच्चे माल और तैयार माल पर अलग-अलग जीएसटी दरों के कारण फंसी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और रिफंड की राशि को रिटर्न दाखिल होने के बाद स्वतः व्यापारी के खाते में स्थानांतरित करने तथा विलंब होने पर 18 प्रतिशत ब्याज देने की मांग उठाई गई है। ई-वे बिल-2 के मामलों में माल को डबल सेल मानकर कार्रवाई करने पर रोक लगाने और पैकिंग सामग्री पर अधिक जीएसटी के कारण मिलने वाले आईटीसी का लाभ भी व्यापारियों को उपलब्ध कराने की मांग की गई।
जिला अध्यक्ष अकरम खान ने कहा कि व्यापारियों और उद्योगों की इन समस्याओं का शीघ्र समाधान किए जाने से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा तथा अनावश्यक विवाद और भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगेगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अकरम खान, जिला मंत्री कमल गुप्ता, मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राजेश कुमार दिवाकर, प्रदीप गर्ग, परवेज आलम , गौरव गर्ग ,जावेद सलमानी, प्रदीप, आदि लोग मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पशुओं में सफल गर्भधारण के लिए सहायक पंजिका पर लुवास वैज्ञानिकों को मिला भारत सरकार का कॉपीराइट

Tue Jul 28 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।हिसार संवाददाता – वैभव गुप्ता दूरभाष 9416191877 हिसार,27 जुलाई : लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) के हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र, महेंद्रगढ़ के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित “पशुओं में सफल गर्भधारण के लिए सहायक पंजिका” को भारत सरकार द्वारा आधिकारिक कॉपीराइट […]

You May Like

Breaking News

advertisement