
(पंजाब) फिरोजपुर 28 जुलाई {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=
भगवती मां की अपार कृपा से हर महीने की तरह इस बार 152वीं बस यात्रा एक प्रयास वेलफेयर सोसाइटी द्वारा धार्मिक स्थलों शक्ति पीठ मां चिंतपूर्णी दरबार ,मां ज्वाला देवी ,मंदिर श्री फूलों वाले बाबा जी, प्राचीन शिव मंदिर शिवबाड़ी इत्यादि रमणीक स्थलों के दर्शन हेतु रवाना की गई। सर्वजीत शर्मा (सनी) ने बताया कि इस बार बस की रवानगी की रसम मुख्य अतिथि बड़े भाई पंकज कौड़ा (एंटी क्राइम एंटी ड्रग्स विंग शाखा फिरोजपुर) द्वारा निभाई गई।
इस मौके पर विधिवत पूजा अर्चना करके बस को रवाना किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा द्वारा सभी जाने वाले यात्रियों की सुखद व मंगलकारी यात्रा की कामना की गई।
सरबजीत शर्मा ने बताया कि यह बस कांशी नगरी, मनजीत पैलेस, मोदी मिल से हर महीने के आखिरी हफ्ते में माता रानी के दर्शन हेतु रवाना होती है और भविष्य में भी माता रानी की कृपा से निरंतर जारी रहेगी। इसमें जाने वाले यात्रियों के लिए रस्ते का जलपान,चाय नाश्ता सहित रात्रि भोजन की व्यवस्था संस्था द्वारा निःशुल्क की जाती है। आने वाले अगस्त महीने की बस यात्रा 30 अगस्त को जाएगी।
इस अवसर पर
रवि भारद्वाज,सुखदेव रणदेव,सतीश शर्मा, दानिश नारंग, राजिंदर मोंगा, भूपिंदर सिंह, विक्की हांडा, शुभ झांजी, सुरेश जायसवाल, सुरिंदर ग्रोवर,आदि उपस्थित रहे।


