कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

 गाजर घास के दुष्प्रभावों से बचाव हेतु दी गई जानकारी

बलरामपुर, 25 अगस्त 2025/ जिले के कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा 16 से 22 अगस्त 2025 तक गाजर घास उन्मूलन जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के कृषक, ग्रामीण महिलाएँ सहित स्कूल के बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वैज्ञानिकों ने लोगों को गाजर घास के दुष्प्रभाव और इसे नष्ट करने के उपायों की जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने बताया की गाजर घास, त्वचा रोग, एलर्जी दमा जैसी बीमारियों के साथ कृषि भूमि की उर्वरता को भी प्रभावित करती है। यह फसलों की उपज घटाने के अलावा पशुओं के लिए हानिकारक होती है। कृषि वैज्ञानिक श्रीमती आरती कुजूर ने बताया कि मेक्सिकन बीटल गाजर घास नियंत्रण का एक प्रभावी साधन है। उन्होंने सामुदायिक स्तर पर इसे उखाड़कर नष्ट करने, कम्पोस्ट बनाने और इसके वैकल्पिक उपयोग को अपनाने पर जोर दिया। ग्राम जाबर, मंगरहारा तथा ग्राम जाबरखाड के स्कूल के बच्चों ने सामूहिक रूप से गाजर घास उखाड़कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही कृषि विज्ञान केन्द्र परिसर में भी सामूहिक अभियान चलाया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. गौरव कांत निगम, श्री अनिल कुमार सोनपाकर, श्रीमती आरती कुजूर, प्रक्षेत्र प्रबंधक अनूप कुमार पाल, कार्यक्रम सहायक श्री देवेन्ह कुमार की उपस्थिति में अभियान में लोगों को जागरूक किया गया कि गाजर घास आस-पास के क्षेत्रों में पनपने न दे। साथ ही सामूहिक प्रयास और जनभागीदारी से गाजर घास के नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक परिणाम के साथ दुष्प्रभावों से जल्द ही राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नशा मुक्त भारत अभियान का 5वां वर्षगांठ

Mon Aug 25 , 2025
नशा मुक्ति केंद्र में हुआ विशेष स्वास्थ्य परीक्षण बलरामपुर, 25 अगस्त 2025/ नशा मुक्त भारत अभियान के 5वीं वर्षगांठ पर जागरूकता लाने जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है इसी कड़ी में जिला मुख्यालय स्थित नशा मुक्ति केंद्र में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चिकित्सकों की टीम ने उपचाराधीन […]

You May Like

advertisement