चारधाम यात्रा: बदरीनाथ धाम में 500 से अधिक का किया सत्यापन, होटल और धर्मशाला संचालकों से की गई अपील

चारधाम यात्रा: बदरीनाथ धाम में 500 से अधिक का किया सत्यापन, होटल और धर्मशाला संचालकों से की गई अपील,
सागर मलिक

चारधाम यात्रा शुरू होने के साथ ही बाहरी लोगों की भी प्रदेश में आने की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस बदरीनाथ धाम में सत्यापन अभियान चला रही है।

पुलिस ने बदरीनाथ धाम में व्यापक सत्यापन अभियान चलाते हुए 500 से अधिक बाहरी लोगों का सत्यापन किया। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद यहां लगातार बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए पुलिस ने धाम में सत्यापन अभियान चलाया। जिसमें बड़ी संख्या में नेपाल से डंडी कंडी व अन्य कार्य के लिए यहां आने वाले मजदूर शामिल हैं।

बदरीनाथ थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने बताया कि सभी होटल, धर्मशाला संचालकों व अन्य कारोबारियों से लगातार अपील की जा रही है कि उनके यहां जो भी बाहर से आने वाला व्यक्ति काम कर रहा हो उसका सत्यापन अवश्य करा लें।

बस खराब होने से फंसे यात्री, पुलिस ने की मदद

ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की हेलंग के पास बस खराब हो गई। जिससे सभी श्रद्धालु काफी परेशान हो गए। यात्रियों ने पुलिस को अपनी परेशानी से अवगत कराया। पुलिस ने तत्काल वैकल्पिक वाहन की व्यवस्था कर सभी यात्रियों को हरिद्वार के लिए रवाना किया,

अग्निशमन उपकरणों का दिया प्रशिक्षण

अग्निशमन प्रभारी अधिकारी फायर यूनिट बदरीनाथ श्याम सिंह के नेतृत्व में धाम में अभियान चलाया गया। जिसमें होटल, गेस्ट हाउस व धर्मशालाओं में फायर ऑडिट का निरीक्षण किया गया। सभी जगह पर अग्नि सुरक्षा के मानकों को गहनता से जांचा गया। इसके बाद फायर कर्मियों ने होटल, धर्मशाला व आश्रम के कर्मचारियों को प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग व संचालन का प्रशिक्षण भी दिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केदारनाथ यात्रा: घोड़ेखच्चरों में बीमारी से हड़कंप, घोड़े खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे की रोक, 14 पशुओं की संदिग्ध मौत

Wed May 7 , 2025
केदारनाथ यात्रा: घोड़ेखच्चरों में बीमारी से हड़कंप, घोड़े खच्चरों के संचालन पर 24 घंटे की रोक, 14 पशुओं की संदिग्ध मौत,सागर मलिक केदारनाथ यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को लाने-लेजाने में काम आने वाले घोड़े-खच्चरों की मौत के मामलों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। हालात को देखते हुए अगले […]

You May Like

Breaking News

advertisement