नागर विमानन सम्मेलन: उत्तराखंड को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने रखी पर्वतीय नीति की मांग

नागर विमानन सम्मेलन: उत्तराखंड को मिली नई उड़ान, सीएम धामी ने रखी पर्वतीय नीति की मांग,
सागर मलिक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित एक होटल में आयोजित नागर विमानन सम्मेलन–2025 में भाग लिया। इस सम्मेलन में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के नागर विमानन मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय नागर विमानन मंत्री का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के नागर विमानन क्षेत्र में आई ऐतिहासिक प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि उड़ान योजना के माध्यम से देश के छोटे शहरों और दुर्गम क्षेत्रों को हवाई मार्ग से जोड़ा गया है, जिससे आम नागरिकों को हवाई यात्रा सुलभ हुई है और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बल मिला है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उत्तराखंड में वर्तमान में 18 हेलीपोर्ट्स का विकास किया जा रहा है, जिनमें से 12 पर सेवाएं प्रारंभ हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि हेली सेवाएं अब केवल परिवहन का साधन नहीं, बल्कि राज्य के लिए जीवन रेखा बन चुकी हैं। आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं और तीर्थयात्रा में हेलीकॉप्टर सेवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय से आग्रह किया कि पर्वतीय राज्यों के लिए एक पृथक पर्वतीय विमानन नीति तैयार की जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि इस नीति में विशेष वित्तीय सहायता, संचालन हेतु सब्सिडी, उपयुक्त एटीसी नेटवर्क, सटीक मौसम पूर्वानुमान प्रणाली, स्लॉटिंग और आपदा-पूर्व तैयारी जैसे प्रावधान शामिल किए जाएं।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी विमानन ऑपरेटरों से पर्वतीय उड़ानों के लिए विशेष पायलट प्रशिक्षण, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।

इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, राजस्थान के कैबिनेट मंत्री गौतम कुमार, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल, उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड सरकार की जीरो टॉलरेस नीति का असर, सहायक चकबंदी अधिकारी विनोद कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार,

Sat Jul 5 , 2025
उत्तराखंड सरकार की जीरो टॉलरेस नीति का असर, सहायक चकबंदी अधिकारी विनोद कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार,सागर मलिक उत्तराखंड में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर बड़ा प्रहार हुुुआ है। सतर्कता अधिष्ठान ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी सख्त नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सहायक चकबंदी अधिकारी कार्यालय, मंगलौर (जनपद […]

You May Like

advertisement