गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने ली बैठक

मिनी स्टेडियम में दिखेगा देशभक्ति और लोक संस्कृति का संगम

सुकमा, 15 जनवरी 2026/ कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशानुसार, आगामी 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय समारोह को भव्य बनाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस गरिमामय कार्यक्रम के लिए सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, पीटी प्रदर्शन और मार्च पास्ट की रूपरेखा तय की गई है। बैठक में जिले के विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन की सफलता के लिए साझा रणनीति बनाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए विशेष मापदंड निर्धारित किए गए हैं, जिसके तहत स्कूली छात्र देशभक्ति और लोक गीतों पर 4-5 मिनट की प्रस्तुति देंगे। इन कार्यक्रमों का अंतिम चयन 23 जनवरी को चयन समिति के समक्ष होने वाली प्रस्तुति के आधार पर किया जाएगा। साथ ही, अनुशासन और लयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए 17 जनवरी से एकलव्य स्कूल में 6 स्कूलों के बच्चों का पीटी अभ्यास शुरू होगा, जबकि 24 जनवरी को मिनी स्टेडियम में अंतिम रिहर्सल की जाएगी।
इस प्रशासनिक बैठक में डीएमसी, जिला खेल अधिकारी और सुकमा जिले के प्रमुख शिक्षण संस्थानों जैसेकृसेजस, एकलव्य, पोटा केबिन और कन्या शिक्षा परिसर के प्रतिनिधि शामिल हुए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि आयोजन में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि गणतंत्र दिवस का उत्सव जिले की गौरवशाली परंपरा और बच्चों के हुनर का जीवंत उदाहरण बने।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक पत्थर की भी किस्मत चमक सकती है, बशर्ते उसे अच्छा मूर्तिकार मिले’

Thu Jan 15 , 2026
‘एक पत्थर की भी किस्मत चमक सकती है, बशर्ते उसे अच्छा मूर्तिकार मिले’ गुरुकुल कुरुक्षेत्र में जीवन कौशल पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन। कुरुक्षेत्र, (प्रमोद कौशिक) 15 जनवरी : गुरुकुल कुरुक्षेत्र में शिक्षकों के व्यावसायिक विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के उद्देश्य से जीवन कौशल […]

You May Like

Breaking News

advertisement