रचनात्मक उपलब्धियों के लिए डा सतेंद्र शर्मा किए गये सम्मानित

रचनात्मक उपलब्धियों के लिए डा सतेंद्र शर्मा किए गये सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के महानगर महामंत्री प्रखर पाठक के नेतृत्व में भारतीय सेना के अपूर्व पराक्रम के उपलक्ष्य में दो दिन का रामचरितमानस का पाठ आयोजित किया गया। रामचरितमानस के पाठ के बाद भारत माता की जय और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए। इस अवसर पर गरीब लोगों का निशुल्क इलाज और दवाइयों के द्वारा जनता की सेवा करने के रचनात्मक कार्य के लिए श्रद्धा अस्पताल के चिकित्सक डा सतेंद्र शर्मा का सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल शर्मा और महानगर महामंत्री प्रखर पाठक ने उत्तरीय, स्मृति चिन्ह्, मोती एवं सुनहरी माला से किया। अपने सम्मान पर डा सतेंद्र शर्मा ने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का आभार व्यक्त किया और कहा कि अस्पताल के माध्यम से गरीब मरीजों की सेवा मेरे लिए भगवान् की पूजा के समान है, जिसे मैं आजीवन करता रहूंगा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल शर्मा ने डा सतेंद्र शर्मा के उल्लेखनीय कार्यों को सेवा की मिसाल बताते हुए कहा कि अगर हर डाक्टर डा सतेंद्र शर्मा की तरह हो जायें तो किसी गरीब को इलाज में कोई परेशानी होगी ही नहीं। प्रदेश उपाध्यक्ष लवलेश पाठक ने डा सतेंद्र शर्मा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उन्हें मानवता का सच्चा सिपाही बताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इनमें राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मदनलाल शर्मा, मुकेश पांडे, प्रदेश उपाध्यक्ष लवलेश पाठक, मंडल अध्यक्ष अरूण शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा, जिलाध्यक्ष संजीव अवस्थी, उपाध्यक्ष विष्णु स्वरूप भारद्वाज, महानगर महामंत्री प्रखर पाठक के अलावा के. एन. पाठक, अमित कुमार शर्मा, नीलकमल पाठक, अमित मिश्रा, सुमित शर्मा, अभिषेक शर्मा, रा हरि उपाध्याय, राधारमण मिश्रा, बाबूराम शर्मा, शिखर पाठक, राजीव कुमार मिश्रा, आशुतोष मिश्रा, आकाश शंखधार, प्रांजल शर्मा, संतोष मिश्रा और जितेश मिश्रा प्रमुख रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व पर्यावरण दिवस पर केवीसी उझानी में गोष्ठी व वृक्षारोपण

Sun Jun 8 , 2025
विश्व पर्यावरण दिवस पर केवीसी उझानी में गोष्ठी व वृक्षारोपण7जून2025 कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूंबदायूँ: 05 जून के लिए जिला गंगा समिति एवं सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र उझानी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोष्ठी एवं वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारम्भ बिल्सी विधायक […]

You May Like

advertisement