आपराधिक कानूनों पर होने वाली प्रदर्शनी होगी भव्य और ऐतिहासिक : विश्राम कुमार मीणा

आपराधिक कानूनों पर होने वाली प्रदर्शनी होगी भव्य और ऐतिहासिक : विश्राम कुमार मीणा

एचसीएस अधिकारियों की देखरेख में पूरी की जा रही है कार्यक्रम की तैयारियां।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लगभग 825 करोड़ की विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 1 अक्टूबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि नए आपराधिक कानूनों पर होने वाली प्रदर्शनी भव्य और ऐतिहासिक होगी। नए आपराधिक कानूनों से काम करते हुए विभागों को पहले की बजाए आसानी हो रही है। इसके साथ ही नागरिकों को भी नए कानूनों का लाभ मिल रहा है। इस प्रदर्शनी का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उद्घाटन करेंगे। अहम पहलू यह है कि इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लगभग 825 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं को उद्घाटन व शिलान्यास भी किए जाएंगे।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा बुधवार को केडीबी मेला ग्राउंड में तैयारियों का जायजा ले रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की लगभग तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम स्थल पर एचसीएस स्तर के अधिकारियों की देखरेख में तैयारियों को किया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा व्यवस्था, कानून व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रदर्शनी 4-5 दिनों तक चलेगी, जिसे अधिवक्ता, छात्र, अभिभावक और आम नागरिक शामिल होकर आपराधिक न्याय प्रणाली में हुए बदलावों को समझ सके।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि इस कार्यक्रम केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा लगभग 825 करोड़ की विभिन्न विभागों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नए कानून से हुए परिवर्तन और उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 7 अलग-अलग विभागों की भूमिका को भी दर्शाया जाएगा। इस प्रदर्शनी को 10 भागों में विभाजित किया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र के खेल स्टेडियम का जीर्णोद्घार करने के उपरांत होगा ऐतिहासिक सांसद खेल महोत्सव : नवीन जिंदल

Thu Oct 2 , 2025
कुरुक्षेत्र के खेल स्टेडियम का जीर्णोद्घार करने के उपरांत होगा ऐतिहासिक सांसद खेल महोत्सव : नवीन जिंदल हर स्टेडियम में होंगे जिम, द्रोणाचार्य स्टेडियम में लोगों की सैर के लिए करीब ढेड करोड की लागत से रबड की टाइलों का बनेगा ट्रैक। द्रोणाचार्य स्टेडियम के साथ जमीन पर हॉकी एस्टोट्रफ […]

You May Like

advertisement