प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वास्थ्य जांच शिविर एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में हुए आयोजन, कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने दी शुभकामनाएं।

पलवल, प्रमोद कौशिक :श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में बुधवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य जाँच शिविर एवं हिंदी पखवाड़ा काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की स्किल कैपिटल बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में पुष्पगिरि भवन में स्किल डिपार्टमेंट ऑफ़ एमएलटी द्वारा स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 75 विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। विद्यार्थियों ने इस अवसर स्वास्थ्य कौशल पर विविध चर्चाओं का भी आयोजन किया। कुलगुरु के विशेष कर्तव्य अधिकारी संजीव तायल ने विद्यार्थियों को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जीवन के प्रेरक आयामों से अवगत करवाया। डॉ. संतोष यादव ने विद्यार्थियों को स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक किया। शारदा भवन पुस्तकालय में आयोजित हिंदी पखवाड़ा काव्यपाठ प्रतियोगिता भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को समर्पित रही। इसमें स्टाफ और विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कई कविताएं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व पर प्रस्तुत की गई। लिपिक योगेंद्र राठौर की कविता, ‘विश्व पटल पर भारत की शान बढ़ाई, दुनिया में भारत को नई पहचान दिलाई… कविता से वाहवाही बटोरी। ओएसडी संजीव तायल की कविता, ‘वो जो सामने मुश्किलों का अम्बार है, उसी से तो मेरे हौसलों की मीनार है’ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को समर्पित रही। पुस्तकालय उपाध्यक्ष डॉ. जेके दुबे, विधि अधिकारी केशव शर्मा, विधि सहायक लख्मी चंद, डॉ. सुषमा, डॉ. कल्पना महेश्वरी, शालिनी नासा, हरिओम और डॉ. मनीष ने कविता पाठ किया। अनुवादक सोनिया ने विद्यार्थियों को काव्य पाठ के लिए प्रोत्साहित किया और अंत में हिंदी अधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार ज्ञापित किया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में भाग लेते विद्यार्थी।
काव्यपाठ प्रतियोगिता में भाग लेते स्टाफ के सदस्य।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व हिंदू महासंघ की जिला कार्यकारी हुई घोषित यशपाल सिंह और सौरभ उपाध्याय को बनाया गया जिला उपाध्यक्ष

Thu Sep 18 , 2025
आजमगढ़ जनपद में विश्व हिंदू महासंघ की बैठक बेलैसा कैंप कार्यालय के सभागार में संपन्न हुई इस बैठक में महंत अवैद्यनाथ की 11वीं पुण्यतिथि मनाई गई दीप प्रज्वलित करने के बाद अवैदनाथ जी की मूर्ति को माला पहनाई गई इसके बाद मंडल प्रभारीआजमगढ़ मऊ बलिया आशुतोष कुमार सिंह ने नव […]

You May Like

Breaking News

advertisement