होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण

ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी।

होलिका दहन 13 मार्च की रात्रि में किया जाएगा : महंत जगन्नाथ पुरी।

कुरुक्षेत्र, 22 फरवरी : भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों में हर त्यौहार का अपना विशेष महत्व है। ऐसे में फाल्गुन महीने में खुशी एवं उल्लास का रंगों का त्यौहार होली भी महत्वपूर्ण है। इस बार होली पर साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि होली का त्यौहार फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है और इस साल फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण लग रहा है। फाल्गुन पूर्णिमा की रात को ग्रहण लगता है और अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च की रात को होगा और अगले दिन सुबह 14 मार्च को होली खेली जाएगी। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि पंचांग के अनुसार होलिका दहन पूर्णिमा को किया जाता है। इस साल होलिका दहन 13 मार्च की रात्रि में किया जाएगा। फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। इसके अनुसार होलिका दहन 13 मार्च की रात को किया जाना तर्कसंगत होगा। होली 14 मार्च की सुबह खेली जाएगी। 14 मार्च को होली की पूर्णिमा तिथि का स्नान दान आदि धार्मिक कार्य किए जाएंगे। जबकि पूर्णिमा का व्रत 13 मार्च को ही रखा जाएगा। पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की पूजा होगी। फाल्गुन पूर्णिमा के स्नान के बाद दान-पुण्य करें।
महंत जगन्नाथ पुरी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बच्चों को संस्कृति एवं संस्कारों के साथ अध्यात्म का महत्व बताएं : महंत राजेंद्र पुरी

Sun Feb 23 , 2025
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी। अभिभावक अपनी संतान को परिवार एवं धर्म संस्कृति से जोड़ें। कुरुक्षेत्र, 22 फरवरी : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने सत्संग में श्रद्धालुओं से चर्चा करते हुए दुख व्यक्त किया कि आधुनिकता में परिवार बिखर रहे हैं। बिखरते परिवारों में रिश्ते भी टूट […]

You May Like

advertisement