गद दिवस आत्महत्या के मामले में मृतक के भाई ने पत्नी और उसके दोस्त पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप जांच में जुटी पुलिस

गद दिवस आत्महत्या के मामले में मृतक के भाई ने पत्नी और उसके दोस्त पर जहर देकर मारने का लगाया आरोप जांच में जुटी पुलिस

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में रविवार शाम को घरेलू कलह के चलते नगर पंचायत संविदा सफाई कर्मी के द्वारा पंखा के कुंडे से झूलकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के भाई ने पत्नी और उसके दोस्त पर जहर देकर मारने के बाद कुंडे से लटकाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को तहरीर दी है।जिस पर पुलिस ने पत्नी और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।बिसरा प्रजव करनें के कारण पोस्टमार्टम से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
जानकारी के मुताबिक मूलता थाना अलीगंज के गांव खैलम विहार जागीर निवासी 35 वर्षीय केहर पाल नगर पंचायत फतेहगंज पश्चिमी में संविदा पर सफाई कर्मी के रूप में कार्य करता था।वह पत्नी,बच्चो के साथ नगर पंचायत कार्यालय के पीछे कस्बा के मोहल्ला ठाकुर द्वारा में किराए पर रहते थे।रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कमरे के अंदर उनका शब पंखा के कुंडे से लटका मिला।यह देख कोहराम मच गया।शब को नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।पत्नी रेखा ने किसी भी तरह के कलह से इनकार किया था। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर शब का पोस्टमार्टम कराया था।लेकिन विसरा सुरक्षित करने के कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ।बुधवार को भाई अशोक कुमार ने पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया उनके भाई के मना करने के बाबजूद पत्नी रेखा एक मेडिकल कालेज में नौकरी करने जाती थी।
तहरीर पर बुधवार शाम को पुलिस ने रेखा और उसके दोस्त पिंटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करके जांच करनी शुरू कर दी है।परिजनों के मुताबिक रेखा को पुलिस ने पूछताछ करने के लिए हिरासत में ले लिया है। थाना पर तैनात ट्रेनी आईपीएस मेविस टॉक ने बताया जांच की जा रही है।विसरा प्रजव कर लिया गया है।जल्द खुलासा किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगरास शंखा रोड़ पर राजस्व लेखपाल की अनियंत्रित कार से दो बाइक पर सबार चार लोग गंभीर घायल

Thu Apr 17 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में अगरास शंखा रोड पर राजस्व लेखपाल की अनियंत्रित कार की टक्कर से दो बाइक पर सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारो को एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेज दिया।जानकारी के मुताबिक एक बाइक सवार थाना शाही […]

You May Like

Breaking News

advertisement