Uncategorized

भारतीय रेल ने SwaRail (सवारेल) सुपर ऐप को किया लॉन्च। इस ऐप के माध्यम से रेलयात्री कई रेल सेवाओं अर्थात, अनारक्षित टिकट, आरक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट बुक करना। ट्रेन की जानकारी खान-पान का ऑर्डर और सफर के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं

(पंजाब)फिरोजपुर दिनांक-05.04.2025 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

भारतीय रेलवे ने “SwaRail (स्वरेल)” सुपर ऐप को लॉन्च किया है, जो विभिन्न रेल सेवाओं को एक ही मंच में एकीकृत करता है, जिसके उपयोग से रेलयात्रियों का सफ़र सुगम व सहज होगा। इस ऐप के माध्यम से रेलयात्री कई रेल सेवाओं अर्थात् अनारक्षित टिकट, आरक्षित टिकट और प्लेटफार्म टिकट बुक करना, ट्रेन की जानकारी, खानपान का आर्डर और सफर के दौरान किसी प्रकार की समस्या होने पर शिकायत भी दर्ज कर सकते है। यात्रा से जुड़ी सभी परेशानियों को इस ऐप द्वारा हल किया जा सकता है।
‘स्वरेल’ सुपर ऐप को सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम्स (CRIS) द्वारा विकसित किया गया है जो बीटा संस्करण में उपलब्ध है। भारतीय रेलवे द्वारा रेल उपयोगकर्ताओं के उपयोग के लिए यह ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। इस ऐप में अलग-अलग डिजिटल सेवाओं का लाभ एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल जाएगा। जिसमें रेलयात्री टिकट बुकिंग से लेकर खाने-पीने और शिकायत तक दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button