इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि हुई 15 सितंबर

इग्नू में प्रवेश की अंतिम तिथि हुई 15 सितंबर

1 सितंबर 2025 ,कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में 6 माह अवधि के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों को छोड़कर समस्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तथा पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि को बढ़ाया गया है और यह 15 सितंबर कर दी गई है यह जानकारी आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ संजीव राठौड़ ने दी है डॉ संजीव राठौड़ ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए इग्नू की वेबसाइट पर लॉगिन करें तथा इग्नू के क्षेत्रीय केंद्र अलीगढ़ कोड 47 के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय बदायूं स्थित इग्नू अध्ययन केंद्र कोड 47 043 पर आवेदन करें इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ अजय वर्धन आचार्य ने जानकारी दी है कि राजकीय महाविद्यालय आवास विकास में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र पर उपलब्ध कार्यक्रमों में बीए तथा बीकॉम पाठ्यक्रमों सहित दो वर्षीय अवधि के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम हिंदी, लोक प्रशासन ,समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, एमकॉम विषयों में एवं ग्राम विकास में स्नातकोत्तर डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम भी उपलब्ध है एक 1 वर्षीय रोजगारपरक स्नातकोउत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम में पीजीडीआरडी, पीजीडीटी, पीजी डी ई टी, पीजी डीईएमए, आदि डिप्लोमा पाठ्यक्रम डीबीपी ओएफए के लिए भी एडमिशन चल रहा है सभी पाठ्यक्रमों की जानकारी अध्ययन केंद्र के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय के अध्ययन केंद्र परिषद 2017 से लगातार परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है । इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त केंद्रीय मुक्त विश्वविद्यालय है जो शिक्षा से वंचित अधिकतम आयु सीमा के किसी भी उम्र के व्यक्तियों एवं रोजगार से व्यस्त रहने वाले व्यक्तियों के लिए शिक्षा प्रदान करने का नियंत्रण कार्य कर रहा है बी ए एवं बीकॉम जैसे कुछ चुनिंदा पाठ्यक्रमों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए निशुल्क प्रवेश भी ऑनलाइन जी दिए जा रहे हैं इस प्रकार इग्नू के द्वारा ऑनलाइन शिक्षा प्राप्त करने का कार्य सुगमतापूर्वक किया जा रहा है

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली: सिक्ख धर्म के नौवें गुरु और हिन्द की चादर कहे जाने वाले गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी दिवस पर पूरे विश्व में श्रद्धा और भक्ति

Tue Sep 2 , 2025
– रायबरेलीरिपोर्ट- विपिन राजपूतरायबरेली: सिक्ख धर्म के नौवें गुरु और हिन्द की चादर कहे जाने वाले गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी दिवस पर पूरे विश्व में श्रद्धा और भक्ति के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब धोबड़ी […]

You May Like

advertisement