आध्यात्मिक पथ में सदगुरू का बहुत महत्त्व है : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 29 मई : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम मुरथल हरियाणा के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के सान्निध्य में जूम के माध्यम से ऑनलाइन सूफ़ी दरबार कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। देश विदेशों से जुड़े साधकों ने भगवान और संतो की दिव्य कृपा अनुभव की।
सूफी बाबा शाह कलंदर का 13वा उर्स समारोह कलंदर बाग, गिरिडीह में 29 मई से 31 मई 2026 तक मनाया जाएगा।
सूफी बाबा का जन्म 15 जून 1930 को बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के दरियापुर गाँव के एक जमींदार परिवार में हुआ। बचपन से ही बाबा आध्यात्मिक स्वभाव के थे ।
सूफ़ी बाबा जी के पास सभी गुरु शिष्य परंपरा के लोग आते रहते और उनसे मार्ग दर्शन पाते। उनकी नज़र में कोई गैर नहीं था,सभी अपने थे।
29 मई 2013 को सूफ़ी बाबा ने अपने शरीर का त्याग कर दिया और कलंदर बाग में इनकी समाधि बनाई गई।
प्रत्येक वर्ष 29 मई से 31 मई तक कलंदर बाग, गिरडीह में सूफ़ी बाबा जी का उर्स मनाया जाता है। सभी परंपराओं के मुरीद और प्रेमी श्रद्धा सुमन अर्पित करने बाबाजी की समाधि में आते रहते हैं और रूहानी फैज प्राप्त करते हैं।
ट्विटर के माध्यम से आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया ने आज बताया कि सूफ़ी कहते है गुरु और शिष्य का संबंध सीना-ब-सीना है। दोनो का हृदयगत तार जुड गया है।इसलिए प्रेम है।इसलिए गुरु को देखकर सर्वाधिक खुशी होती है।
गुरु कही भी हो,इससे फर्क नही पडता।
जैसे ही तार जुड गया,मेरा हृदय मेरे गुरु से जुड गया,तुरंत प्रेम और खुशी साथ-साथ पैदा हो जाएंगे।
शाह क़लन्दर ने कहा, सुनो वत्स सिद्धार्थ।
सद्गुरू युग का कृष्ण है, शिष्य सभी हैं पार्थ॥
सूफ़ी बाबा के निर्वाण दिवस पर उन्हें मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल की ओर से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को दी शुभकामनाएं, राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया गया

Sat May 30 , 2026
कुरुक्षेत्र पिपली, प्रमोद कौशिक/वरुण कौशिक 29 मई : भाजपा हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता को सांसद नवीन जिन्दल की ओर से शुभकामनाएं देने के लिए एक शिष्टमंडल उनके निवास पर पहुंचा। इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल की ओर से डॉ. अर्चना गुप्ता को राष्ट्रीय ध्वज भेंट कर […]

You May Like

Breaking News

advertisement