Uncategorized

श्री सत्य साई सेवा संगठन फिरोजपुर द्वारा फ्रांसिस न्यूटन मिशन अस्पताल एवं पंजाब कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी साईयां वाला में लगाया आंखों का फ्री जांच कैंप

श्री सत्य साई सेवा संगठन फिरोजपुर द्वारा फ्रांसिस न्यूटन मिशन अस्पताल एवं पंजाब कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी साईयां वाला में लगाया आंखों का फ्री जांच कैंप

सैकड़ों लोगों के लिए हो रहा वरदान साबित:

(पंजाब) फिरोजपुर 04 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अध्यक्ष अश्विनी शर्मा
रवि कुमार, फिरोजपुर
श्री सत्य साईं से संगठन फिरोजपुर द्वारा फ्रांसिस न्यूटन मिशन अस्पताल और पंजाब कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी साईयां वाला में आंखों का फ्री कैंप आयोजित किया गया। जानकारी देते हुए अश्वनी शर्मा एडवोकेट जिला अध्यक्ष, मनमोहन शर्मा संयोजक, प्रदीप मल्होत्रा राज्य आध्यात्मिक संयोजक, साईदीप मल्होत्रा समिति युवा समन्वयक, साई चार्ल्स राष्ट्रीय संयोजक, साईं चार्लीज मीडिया कोऑर्डिनेटर पंजाब,आशीष शर्मा एडवोकेट ने बताया कि संगठन द्वारा पंजाब के विभिन्न जिलों के अलावा फिरोजपुर जिले में आंखों के फ्री कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

     उन्होंने बताया कि श्री साईं जी का प्रमुख उद्देश्य मानवता की सेवा करना है उन्होंने कहा कि सबकी मदद करों किसी को कष्ट ना दो और सभी की सेवा करों। उन्होंने बताया कि श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा फ्री मोबाइल आई केयर वैन को पंजाब और ले  लद्दाख के लिए वैन को भेजा गया है जिसके तहत पंजाब के पटियाला, बठिंडा, राजपुरा के अलावा फिरोजपुर जिले में विभिन्न जगहों पर आंखों का चैकअप कैंप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे गणेश वंदना कर अस्पताल के पादरी द्वारा प्रार्थना कर शुभारंभ किया गया और कैंप नौ बजे से दो बजे तक चला जिसमें फ्रांसिस न्यूटन मिशन हॉस्पिटल में 189 और पंजाब कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में 212 पेशेंट्स की आंखों का चैकअप कर उन्हें फ्री दवाईयां और चश्मे भी वितरण किए गए। इस अवसर पर डॉ असिमता बजाज आंखों के सर्जन और आशु शर्मा अफथाल्लोमोलोजिस्ट ऑफिसर सिविल हॉस्पिटल फिरोजपुर ने बेहतर सेवाएं प्रदान की। राजन चान्ना, अरुण छारिया, अक्श कुमार, गौरव वर्मा, मनोज अग्निहोत्री, गिरधारी लाल और मिशन अस्पताल का पूरा स्टाफ और राकेश पाठक डायरेक्टर पंजाब कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी उपस्थित रहे। अंत में फ्रांसिस न्यूटन मिशन अस्पताल के चेयरमैन डॉ अनुराग आमिन और राकेश पाठक डायरेक्टर पंजाब कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी, श्रीमती नीलम पाठक एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट अश्विनी शर्मा का धन्यवाद किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me