स्टूडेंट्स कबड्डी लीग में एसवीएसयू के तीन और खिलाड़ी चयनित

स्टूडेंट्स कबड्डी लीग में एसवीएसयू के तीन और खिलाड़ी चयनित

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

अब एसवीएसयू के पाँच खिलाड़ी दिखाएँगे स्टूडेंट्स कबड्डी लीग के सीजन-5 में अपना दम।
यश भाटी बने चंडीगढ़ बुल्स के कैप्टन।

पलवल : राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्टूडेंट्स कबड्डी लीग के सीजन-5 में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के तीन और खिलाड़ियों का चयन हो गया है। अब इस लीग में विश्वविद्यालय के पाँच खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। यह स्टूडेंट्स कबड्डी लीग जून के आख़िर में देश के अलग-अलग शहरों में होगी। चयन के दूसरे चरण में बीटेक के कुनाल, डिप्लोमा मैकेनिकल के रजत और बीकॉम मेकेट्रॉनिक्स के जयवीर सिंह का चयन हुआ है। इससे पहले यश भाटी और अमन का स्टूडेंट्स कबड्डी लीग में चयन हो चुका है। यश भाटी को चंडीगढ़ बुल्स का कप्तान चुना गया है। यह पांचों खिलाड़ी पहली जून से सोनीपत में शुरू होने वाले कैम्प में अभ्यास करेंगे और प्रशिक्षकों से कबड्डी की बारीकियां सीखेंगे।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सुशील कुमार तोमर और कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने इन खिलाड़ियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस उपलब्धि के लिए अकादमिक अधिष्ठाता प्रोफेसर सुरेश कुमार, डीन स्किल फैकल्टी ऑफ़ ह्यूमैनिटी एंड एप्लाइड साइंस प्रोफ़ेसर आर एस राठौड़, खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर कुलवंत सिंह, उप कुलसचिव चंचल भारद्वाज, कुलपति के विशेष कर्तव्य अधिकारी संजीव तायल, कबड्डी खिलाड़ियों के प्रशिक्षक अनिल कटारिया और स्पोर्ट्स ऑर्गनाइज़र अनुराधा ने इन खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
चंडीगढ़ बुल्स के कैप्टन यश भाटी ने कहा कि इस स्टूडेंट्स कबड्डी लीग के सीजन-5 में शानदार प्रदर्शन कर श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का नाम चमकाना हमारी प्राथमिकता है। खेल निदेशक डॉ. मनी कंवर सिंह ने कहा कि इन खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।
स्टूडेंट्स कबड्डी लीग में चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के अधिकारी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वैश्विक शक्ति केंद्र बना अदम्य भारत : डॉ. राज नेहरू

Sat May 17 , 2025
वैश्विक शक्ति केंद्र बना अदम्य भारत : डॉ. राज नेहरू वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक विशेष कर्तव्य अधिकारी, मुख्यमंत्री हरियाणा चंडीगढ़ : हेनरी डेविड थोरो ने कहा था, “हज़ारों लोग बुराई की पत्तियों पर वार करते हैं, लेकिन केवल एक ही होता है जो उसकी जड़ पर वार करता है।” पाकिस्तान […]

You May Like

advertisement