उत्तराखंड: गंगोत्री यमनोत्री के कपाट खुले, सीएम धामी ने किए दर्शन, पीएम के नाम से हुई पहली पूजा

उत्तराखंड: गंगोत्री यमनोत्री के कपाट खुले, सीएम धामी ने किए दर्शन, पीएम के नाम से हुई पहली पूजा,

सागर मलिक

चारधाम यात्रा का आज श्रीगणेश हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। पीएम मोदी के नाम से धाम में पहली पूजा की गई। वहीं सीएम धामी ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पूरा धाम हर-हर गंगे के जयकारों से गूंज उठा। उधर यमुनोत्री धाम जाने के लिए भक्तों का रेला निकलने लगा है

हरिद्वार से यात्रियों के जत्था रवाना
चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों का उत्साह अपने चरम पर है। यात्रा के पहले दिन प्रवेश द्वार हरिद्वार से यात्रियों के जत्था रवाना किया गया। पर्यटन सलाहकार राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि के साथ साधु संतों की अगुवाही में मुंबई के तीर्थ यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

सीएम धामी ने दी देशवासियों को चारधाम यात्रा की बधाई
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देशवासियों को चारधाम यात्रा की बधाई दी। कहा की सुगम यात्रा के लिए सभी प्रकार की तैयारी हो चुकी है। वहीं संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए भी लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।

यमुनोत्री धाम के कपाट भी खुले
यमुनोत्री धाम के कपाट भी विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। धाम में कपाटोद्घाटन के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर यहां विशेष पूजा अर्चना की। पीएम मोदी के नाम से पहली पूजा की गई

विश्वा प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीय के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब निरंतर छह माह तक गंगोत्री धाम माँ गंगा के दर्शन करेंगे। बुधवार सुबह 10 बजकर 30 मिनट के अभिजीत मुहूर्त पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। कपाटोद्धघाटन मौके पर समूचा गंगोत्री धाम माँ गंगे के जयकारो से गूंज उठा। कपाटोद्धघाटन मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंगोत्री धाम पहुंचकर माँ गंगा के दर्शन किए।

केदारनाथ मंदिर को सजाने का काम शुरू
दो मई को केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। मंदिर को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: नगर निगम कर्मचारियों की अनदेखी के चलते वार्ड नंबर 84 बंजारा वाला में सफ़ाई व्यवस्था चरमरा रही

Thu May 1 , 2025
देहरादून: नगर निगम कर्मचारियों की अनदेखी के चलते वार्ड नंबर 84 बंजारा वाला में सफ़ाई व्यवस्था चरमरा रही, सागर मलिक वार्ड नंबर 84 बंजारा वाला में सफ़ाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम कर्मचारी ना तो नव निर्वाचित महापौर की सुन रहे हैं, और ना ही क्षेत्र के विधायक श्री विनोद […]

You May Like

advertisement