बड़ी खबर: 18 से फरवरी के बीच होगा विधानसभा का बजट सत्र

बड़ी खबर: 18 से फरवरी के बीच होगा विधानसभा का बजट सत्र,
सागर मलिक संपादक

उत्तराखंड में 18 से 24 फरवरी के बीच होगा विधानसभा का बजट सत्र। पढ़ें….

देहरादून। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा बजट सत्र की तिथियों का एलान कर दिया है, जिसके तहत 18 फरवरी से 24 फरवरी के बीच देहरादून स्थित विधानसभा भवन में सत्र आहूत किया जाएगा।

दरअसल, उत्तराखंड सरकार ने पहले इस बाबत घोषणा की थी कि आगामी बजट सत्र गैरसैंण में आहूत किया जाएगा, लेकिन हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार से अनुरोध किया था कि गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र कराए जाने की तैयारियां मुकम्मल नहीं हैं, जबकि देहरादून स्थित विधानसभा भवन पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है।

लिहाजा देहरादून विधानसभा भवन में ही बजट सत्र कराया जाए। ऐसे में अब राज्य सरकार ने देहरादून में ही विधानसभा बजट सत्र कराने का निर्णय लिया है।

वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि बजट सत्र 2025-26 देहरादून में 18 से 24 फरवरी की अवधि के बीच आयोजित किया जाएगा।

राज्य के विभिन्न वर्गों जैसे व्यापारी, किसान, लघु उद्योग और शिक्षा आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण सुझार्वो को उत्तराखंड के बजट में शामिल किया गया है।

प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि जनहित भावनाओं को ध्यान में रखकर प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की सूची में शामिल करने की दिशा में बजट लाया जाएगा. म

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से 200 से अधिक हित धारकों से सुझाव लिए गए हैं। राज्य के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की परिकल्पना को यह बजट साकार करेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: प्रदेश में 7 फरवरी तक निकायों में होगी शपथ ग्रहण

Thu Feb 6 , 2025
उत्तराखंड: प्रदेश में 7 फरवरी तक निकायों में होगी शपथ ग्रहण,सागर मलिक संपादकसार: शहरी विकास मंत्री ने दी जानकारी, देहरादून प्रदेश के शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी देकर बताया कि समस्त निकायों में 07 फरवरी तक शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि समस्त नगर […]

You May Like

advertisement