पिकअप हादसे के बाद खुला राज सड़क पर बिखरे मिले पशुओं के कटे पैर, हिंदू संगठनों में रोष

सरताज खान (फतेहगंज पश्चिम संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में एक पिकअप वाहन के बस से टकराने के बाद एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। हादसे के बाद पिकअप का डाला खुला तो उसमें से हजारों की संख्या में पशुओं के कटे हुए पैर सड़क पर बिखर गए। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और हिंदू संगठनों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।
गुरुवार सुबह फतेहगंज पश्चिमी के धनेटा फाटक के पास एक पिकअप वाहन सामने से आ रही बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का पिछला हिस्सा खुल गया और उसमें भरे पशुओं के पैर सड़क पर फैल गए। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग स्तब्ध रह गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वाहन के नंबर के आधार पर उसके मालिक और घटना से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
इतनी बड़ी संख्या में पशुओं के पैर कहां से आए? स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों ने आशंका जताई है कि ये अवशेष किसी बड़े स्लॉटर हाउस से लाए जा रहे थे। विश्व हिंदू महासंघ गोरक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष महिपाल गुर्जर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि दुर्घटनाग्रस्त छोटा हाथी वाहन (UP25ET8661) में जानवरों के पैर लदे थे। उन्होंने अपने पदाधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर दावा किया कि ये पैर गोवंश और भैंस के हैं।
गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में पाय की मांग बढ़ जाती है, जिससे इसकी कीमत भी अधिक हो जाती है। आशंका जताई जा रही है कि इन कटे हुए पैरों को मीट शॉप में सप्लाई किया जाना था, लेकिन दुर्घटना के कारण मामला उजागर हो गया। पिकअप वाहन बरेली में पंजीकृत है, लेकिन इसे कहां ले जाया जा रहा था, यह पुलिस जांच का विषय बना हुआ है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खंड शिक्षा अधिकारी के कहने पर ड्राइवर ने ली पांच हजार रुपये रिश्वत, रंगेहाथ गिरफ्तार

Fri Feb 21 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : खंड शिक्षा अधिकारी का ड्राइवर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। एंटी करप्शन की टीम ने बृहस्पतिवार को यह कार्रवाई की। आरोपी ने अधिकारी के कहने पर रिश्वत ली थी।बरेली के बिथरी चैनपुर विकास क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अवनीश […]

You May Like

advertisement