पुलिस पर पथराव करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

मोहित सिंह (संवाददाता आंवला)

बरेली : आंवला थाना क्षेत्र में पुलिस पर हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
यह घटना 1 मार्च 2025 की शाम रामनगर रोड स्थित अनमोल डेयरी के पास हुई, जब पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार कुछ लोग वहां से गुजरे। पुलिस को देखकर वे रुक गए और सुरजीत ने पुलिस से बहस और अभद्रता करने लगा। पूछताछ के बाद वह वहां से चला गया, लेकिन कुछ समय बाद अपने भाई रमन, जितेंद्र और चाचा धर्मसिंह के साथ वापस आया। चारों ने मिलकर पुलिस टीम पर ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया, जिससे पीआरवी में तैनात पुलिसकर्मियों को चोटें आईं।
घटना की गंभीरता को देखते हुए आंवला थाना पुलिस ने सुरजीत, रमन बाबू, जितेंद्र और धर्मसिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। 2 मार्च 2025 की शाम मुखबिर की सूचना पर ग्राम फुंदननगर के प्राथमिक विद्यालय के पास से चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर आंवला कुंवर बहादुर सिंह, दरोगा बिहारी लाल, अश्विनी शर्मा कांस्टेबल हरेन्द्र कुमार और मोहम्मद हसीब शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नागरिक सुरक्षा कोर अलखनाथ प्रभाग की वार्डन पोस्ट राजेंद्र नगर की माह मार्च की मासिक बैठक हुई सम्पन्न

Tue Mar 4 , 2025
पवन कालरा ( संवाददाता) बरेली : राजेंद्र नगर पोस्ट की बैठक का आयोजन डेलापीर पुलिस चौकी पर डिप्टी डिवीजन वार्डन अन्जय अग्रवाल, स्टाफ ऑफिसर टू डिवीजन वार्डन श्रीमती गीता शर्मा, स्टाफ ऑफिसर फायर हरीश भल्ला जी,आई. सी. ओ. कवलजीत सिंह तथा मुख्य अतिथि के रूप में चौकी इंचार्ज जुगेन्द्र बालियान […]

You May Like

Breaking News

advertisement