बरेली पुलिस द्वारा इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच हुए ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मैच के लाइव प्रसारण की विशेष व्यवस्था

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के तहत खेले गए भारत बनाम न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मैच के दृष्टिगत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली महोदय के निर्देशन में जनपद बरेली के समस्त थानों पर प्रोजेक्टर/टीवी स्क्रीन के माध्यम से मैच देखने की विशेष व्यवस्था की गई। इस *पहल का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को मानसिक तनाव से दूर रखते हुए, उन्हें खेल भावना से जोड़ना था। पूरे मैच के दौरान थानों में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। जैसे ही भारत ने यह ऐतिहासिक जीत दर्ज की, सभी पुलिसकर्मियों ने हर्ष व्यक्त किया और एक-दूसरे को जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली महोदय ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए पुलिसकर्मियों को टीम वर्क और अनुशासन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “क्रिकेट न केवल एक खेल है बल्कि यह टीम वर्क, धैर्य और समर्पण का सबसे अच्छा उदाहरण भी है, जिससे हमें प्रेरणा लेनी चाहिए।”

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आम जनमानस की‌ समस्याओं के लिए सर्किट हाउस में बैठक हुई सम्पन्न

Mon Mar 10 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददा) बरेली : जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आम जनमानस की समस्याओं के समाधान के सम्बन्ध में बैठक सर्किट हाऊस में आयोजित की गयी।बैठक में वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ0 अरुण कुमार, सांसद बरेली छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य […]

You May Like

advertisement