सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया…….. भजन पर झूमे श्याम भक्त

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति ने किया श्री खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव आयोजित।

कुरुक्षेत्र,15 मार्च : श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति (रजि.) खाटू धाम कुरुक्षेत्र द्वारा श्री खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव आयोजित किया गया। जिसमें श्याम भक्तों ने फूलों की होली खेली। श्री श्याम मंदिर (कुरुक्षेत्र धाम) के मुख्य पुजारी आचार्य शंभु प्रसाद और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि फाल्गुन महोत्सव के उपलक्ष्य में समिति द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर श्याम संकीर्तन किए गए जिसमें श्यामप्रेमियों का पूर्ण सहयोग मिला। लगभग 15 दिनों तक चली यह श्रृंखला मंदिर में भव्य संकीर्तन और भंडारे के साथ सम्पन्न हुई। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वन्दना से आरंभ हुए संकीर्तन में पानीपत से गायक सौरव रसिक और शाहाबाद मारकण्डा से श्रवणराज ने श्याम भजनों से समां बांधा। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ। कोई प्यार से मेरे श्याम को पुकारो…, पलकें ही पलके बिछाएंगे जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे…, देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ…,मेरे दुख के दिनों में वो बड़ा काम आता है…., हारा हुआ हूं बाबा तुम हाथ तो बढाओ…, सांवरी सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया… और मैं तेरी हो गई रे सांवरिया सरकार… इत्यादि भजनों पर ताली बजाते हुए श्याम प्रेमी झूम उठे। भजनों के पश्चात श्याम जी को भोग लगाया गया और भंडारा दिया गया। श्याम संकीर्तन में सभी भक्त भावविभोर होकर झूम उठे। श्री श्याम आरती में प्रधान सुभाष सुखीजा, उप प्रधान एलडी कंबोज, सचिव अटल शर्मा, कोषाध्यक्ष रमेश शर्मा, राजेश मोदगिल, आशीष चोपड़ा, विनीत राजपाल, हेमंत भारद्वाज, राजू छाबड़ा, अशोक शर्मा, अशोक अरोड़ा, सुरेन्द्र काठपाल, ललित अत्री, डा. घनश्याम शर्मा, सतीश कारसा, लवकेश शर्मा, जतिन शर्मा, विजय गुलाटी, डा. प्रवीण शर्मा, अनिरुद्ध, साहिल शर्मा, नरेश सैनी बिशनगढ़, जतिन सैनी बिशनगढ़, शेर सिंह शेरा, कृष्ण कुमार, हिमांशु मल्होत्रा, अंशु, अनमोल, गौरव, शंटी, अंशुमान, सर्वेश रोहिला, शुभम, कपिल सोनी और राजीव बारना आदि शामिल रहे।
श्रीखाटूश्याम संकीर्तन में भाग लेते श्याम भक्त।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में होली भजनों पर झूमे श्रद्धालु

Sat Mar 15 , 2025
श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में होली भजनों पर झूमे श्रद्धालु। वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में होली पर हुई विशेष पूजा। कुरुक्षेत्र, 15 मार्च : मारकंडा नदी के तट पर श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ […]

You May Like

advertisement