जामा मस्जिद में डेढ़(1.30) बजे व दरगाह आला हज़रत में साढ़े तीन बजे अदा की जाएगी जुमा तुल विदा की नमाज़

जामा मस्जिद में डेढ़(1.30) बजे व दरगाह आला हज़रत में साढ़े तीन बजे अदा की जाएगी जुमा तुल विदा की नमाज़

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : रमज़ान का आखिरी जुमा जुमा-तुल-विदा कहलाता है। 28 मार्च को देश भर में जुमा तुल विदा की नमाज़ अदा की जाएगी। रमज़ान का आखिरी जुमा रमज़ान के विदा होने का पैगाम है। मस्जिदों में जुमा-तुल-विदा व ईद उल फितर की नमाज़ की तैयारियां शुरू हो चुकी है। सभी प्रमुख दरगाहों,ख़ानक़ाहों व मस्जिदों के जिम्मेदारों ने नमाज़ तय शुदा वक़्त पर अदा करने का ऐलान कर दिया। मुख्य नमाज़ किला की जामा में डेढ़(1.30) बजे अदा की जाएगी। इसके अलावा साढ़े बारह बजे से साढ़े तीन बजे तक नमाज़ अदा करने का सिलसिला चलेगा। दरगाह से जुड़े नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर में साढ़े तीन बजे दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में नमाज़ अदा की जाएगी।

12.45 ख़ानक़ाह-ए-वामिकिया, जसोली की पीराशाह मस्जिद,कैंट की मस्जिद हाथी खाना,लीची बाग की फैजाने मदीना मस्जिद।

1.00 दरगाह शाह शराफत अली मियां,दरगाह वली मियां बाजार संदल खान,आजम नगर की हाजी मसीत उल्लाह मस्जिद,चौकी चौराहा वाली मस्जिद,कोतवाली की मोती मस्जिद,सैलानी रज़ा चौक की बारादरी मस्जिद,काज़ी टोला मस्जिद, कुतुबखाने की जहानी मस्जिद,बिहारीपुर की कंजे तले वाली मस्जिद,बड़ा बाजार की हरी मस्जिद,मलूकपुर की लाल मस्जिद,रज़ा कॉलोनी की रज़ा मस्जिद,चक महमूद नवाब साहब की कोठी लोहारो वाली मस्जिद,बाजार संदल खान की नूर ए इलाही मस्जिद,सैलानी की ताड़ वाली मस्जिद,कानून गोयन की आला हज़रत मस्जिद।

1.15 फूलवालान की नूरजहाँ मस्जिद,कटघर की हरे मीनार वाली मस्जिद,इज्जत नगर रोड नंबर एक की मुमताज़ मस्जिद,सुभाष नगर की साबरी मस्जिद,तिलियापुर की गौसिया मस्जिद,आजम नगर की मोलसिरी मस्जिद।

1.30 दरगाह बशीर मियां,कचहरी वाली मस्जिद,काकरटोला की छः मीनारा मस्जिद,मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद,स्वाले नगर की एक मीनार मस्जिद,स्टेडियम रोड शाहदाना मुस्तफाई मस्जिद,सुर्खा वाली मस्जिद,एजाज़ नगर गौटिया की पुरानी मस्जिद,बानखाना की खुदाबक्श मस्जिद,शाहबाद की मुन्ना तारकश मस्जिद,काकर टोला की भटयारी मस्जिद,घेर शेख मिट्ठू की मस्जिद नियारयान,गुलाब नगर की घोसियान मस्जिद,काकर टोला की जहानखां मस्जिद,सिटी सब्जी मंडी रोड की मस्जिद मंसूरियान, कटरा चांद खाँ की हाजी काले खां मस्जिद,हजियापुर की खजूर वाली मस्जिद।

1.45 रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद,कुतुबखाने वाली मस्जिद, काकर टोला की गौसिया मस्जिद।

2.00 दरगाह ताजुशशरिया,दरगाह शाहदाना वली मस्जिद,बिहारीपुर को बीबी जी मस्जिद,सैलानी की हबीबिया रजविया मस्जिद,करोलान की आला हज़रत मस्जिद,रेती की नक्शबंदियान मस्जिद,गली नवाबान की जन्नत मस्जिद,जखीरा की इमली वाली मस्जिद,चक महमूद की नूर ए नबी मस्जिद,रेती की नक्शबंदियान मस्जिद।

2.30 सिविल लाइन्स की नोमहला मस्जिद।

2.45 गढ़या की नूरी मस्जिद।

3.00 खन्नू मोहल्ला की दादा मिया मस्जिद।

3.15 कटरा मानराय की यतीमखाना मस्जिद।

3.30 दरगाह आला हज़रत की रज़ामस्जिद ,ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया, काकर टोला की नूरानी मस्जिद।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एसपी ट्रैफिक के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा हाईवे पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों का किया चालान

Thu Mar 27 , 2025
एसपी ट्रैफिक के आदेश पर ट्रैफिक पुलिस द्वारा हाईवे पर आड़े तिरछे खड़े वाहनों का किया चालान दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : थाना सीबीगंज क्षेत्र में एसपी ट्रैफिक के आदेश पर खलीलपुर रोड़, स्लीपर रोड़ तथा पस्तोर मोड़ हाईवे के तिराहों पर अवैध तरीके से आड़े तिरछे खड़े टैम्पो […]

You May Like

Breaking News

advertisement