विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने युवाओं से किया सकारात्मक राजनीति में भाग लेने का आह्वान

विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने युवाओं से किया सकारात्मक राजनीति में भाग लेने का आह्वान।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

हरियाणा विधान सभा में विकसित भारत युवा संसद 2025 संपन्न, 86 युवाओं ने भाग लिया।
हिसार की निमिशा सूर्यवंशी प्रथम, रोहतक की भूमिका द्वितीय तथा झज्जर की दक्षिता गुलिया तृतीय स्थान पर रहीं।

चंडीगढ़, 31 मार्च : हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने युवाओं से सकारात्मक राजनीति में भाग लेने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि युवाओं को विकसित भारत-2047 के लिए अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। इसके लिए कड़ी मेहनत और दूरदर्शिता से आगे बढ़ने की जरूरत है। कल्याण सोमवार को हरियाणा विधान सभा में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद 2025’ को संबोधित कर रहे थे।
इस कार्यक्रम का आयोजन केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केंद्र संगठन की ओर से किया गया, जिसमें प्रदेश भर से 86 युवाओं ने भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी ने विकसित भारत बनाने के उद्देश्य से 3 मिनट तक संवैधानिक मूल्यों पर अपने विचार रखे। विकसित भारत युवा संसद 2025 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिसार की निमिशा सूर्यवंशी प्रथम, रोहतक की भूमिका द्वितीय तथा झज्जर की दक्षिता गुलिया तृतीय स्थान पर रहीं। विस अध्यक्ष ने इन सभी को सम्मानित कर सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि भारतीय संविधान की 75 वर्ष की यात्रा के संबंध में आज युवाओं ने तय समय सीमा में अपनी बात रखी है। इससे उनका अध्ययन और विषय की समझ स्पष्ट रूप से प्रकट हुई है। उन्होंने कहा कि वे इन युवाओं को भविष्य के नेता के तौर पर देख रहे हैं।
विस अध्यक्ष ने संविधान निर्माताओं का संदेश देते हुए कहा कि अब समाज में राजनीति के प्रति अवधारणा बदल रही है। अच्छी और सकारात्मक सोच के साथ युवा जनसेवा की भावना से इस क्षेत्र में आने लगे हैं। वास्तव में आज राजनीति को बेस्ट ब्रेन की जरूरत है, जिसमें मेहनत और दूरदर्शिता के साथ अपने से पहले समाज के हित निहित हो। जनहित, राष्ट्रहित और राष्ट्रसेवा की भावना से काम करने वाले युवाओं को इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए। उन्हें पुरुषार्थ के साथ आगे बढ़ते हुए संवैधानिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।
हरियाणा विधान सभा में सोमवार को आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद 2025’ को संबोधित करते विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतभूमि से अन्याय, असत्य और दुष्टआत्माओं को कुचलने,हाथी पर सबार होकर आगयी हैं दुर्गा माँ : समाजसेवी विष्णु सिकरवार

Mon Mar 31 , 2025
भारतभूमि से अन्याय, असत्य और दुष्टआत्माओं को कुचलने,हाथी पर सबार होकर आगयी हैं दुर्गा माँ : समाजसेवी विष्णु सिकरवार। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – संजय सागर सिंह। अत्यंचारियों और दुष्टआत्माओं का नाश करने के लिए किया जाता है नवरात्र में मां भगवती का आह्वान।सभी को […]

You May Like

advertisement