अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 9 व 10 अप्रैल को, पंजीकरण 5 अप्रैल तक जारी

अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 9 व 10 अप्रैल को, पंजीकरण 5 अप्रैल तक जारी

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : आगामी 9 व 10 अप्रैल को शहर में भव्य स्तर पर आयोजित होने जा रहे अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन की प्रगति व तैयारियों के बाबत श्री अग्रवाल सभा कल्याण सोसायटी रजि. के कार्यकारणी व विशेष आमंत्रित सदस्यों की विशेष बैठक श्री कृष्ण लीला स्थल निकट लल्ला मार्केट पर हुयी। बैठक में सम्मेलन की प्रगति व तैयारियों के बाबत विचार-विमर्श किया गया।
संरक्षक एड़. अजय कुमार अग्रवाल व अध्यक्ष उमानाथ अग्रवाल ने बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन 9 व 10 अप्रैल को दि कुबेर होटल मिनी बाईपास रोड, कर्मचारी नगर पुलिस चौकी के सामने कर्मचारी नगर पर आयोजित किया जा रहा है। अग्रवाल सभा द्वारा अग्रसमाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के पंजीकरण किये जा रहें है,परिचय सम्मेलन संयोजक सुधीर अग्रवाल व मीडिया प्रभारी एड़वोकेट हर्ष कुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्र समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों के अब तक 350 पंजीकरण किये जा चुके है, पंजीकरण गुरुवार 5 अप्रैल तक किये जायेंगे।
बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनीष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, महामंत्री दिनेश कुमार अग्रवाल एडवोकेट कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल (जल निगम), राजकुमार अग्रवाल सर्राफ, आलोक अग्रवाल,अरविंद कुमार अग्रवाल,प्रदीप अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, ऋषभ,पंकज अग्रवाल, कमल कुमार गोयल, देवेश अग्रवाल, पराग अग्रवाल समेत काफी संख्या में अग्रबंधुगण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पंथ प्रसिद्ध गुरमति विचारक साहिब सिंह ने श्री गुरु नानक देव जी द्वारा प्रथम बाणी जपु जी साहिब को पढ़ने का सलीका एवं उसकी विचार से संगत को समझाया

Thu Apr 3 , 2025
पवन कालरा (संवाददाता) बरेली : पंथ प्रसिद्ध गुरमति विचारक भाई साहिब सिंघ (मार्कण्डे हरियाणा) ने श्री गुरू नानक देव जी द्वारा प्रथम बाणी जपु जी साहिब को पढ़ने, का सलीका एवं उसकी विचार से संगत को समझाते हुए बताया कि जिसने एक ओंकार (ੴ) को समझ लिया उसने पूरी बाणी […]

You May Like

Breaking News

advertisement