विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रक्तदान शिविर का मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने किया उद्घाटन

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर सोमवार को एरोमैटिक एवं एलाइड हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने किया। अध्यक्ष गौरव मित्तल ने बताया कि यह आयोजन नाथ नगरी रक्तदान सेवा ट्रस्ट और एसआरएमएस ब्लड बैंक के सहयोग से किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना, रक्तदान जैसी पुण्य परंपरा को बढ़ावा देना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। यह आयोजन एरोमैटिक एंड अलाइड केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड परिसर में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों, कर्मचारियों और आम लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
एरोमैटिक एवं एलाइड हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन के अध्यक्ष गौरव मित्तल ने मुख्य अतिथि कमिश्नर सौम्या अग्रवाल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर महज एक दिन की पहल नहीं, बल्कि एक चलती हुई सोच का हिस्सा है, जो समाज के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने बताया कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक आयोजनों को प्राथमिकता देती रहेगी।
रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र और सम्मान पत्र देकर उनकी सेवा भावना को सराहा गया। आयोजन को सफल बनाने में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, स्वयंसेवकों एवं अन्य सहयोगी संगठनों की भूमिका रही। एरोमैटिक एवं एलाइड हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन और नाथ नगरी रक्तदान सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में वे और भी अधिक सामाजिक एवं जनहितकारी आयोजनों के माध्यम से जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़ भाजपा स्थापना दिवस पर जगह-जगह लगाई गई प्रदर्शनी

Tue Apr 8 , 2025
आजमगढ़ भाजपा स्थापना दिवस पर जगह-जगह लगाई गई प्रदर्शनी आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव कुमार सिंह के नेतृत् में 6 अप्रैल स्थापना दिवस के अवसर पर चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों के अन्तर्गत जिला कार्यालय पर स्थापना दिवस प्रदर्शनी लगाई गई। इस अवसर पर स्थापना दिवस प्रदर्शनी का अवलोकन […]

You May Like

Breaking News

advertisement