बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के बाद सर्वोदय नगर कॉलोनी के क्षेत्रवासी ने की ट्विटर पर शिकायत

बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के बाद सर्वोदय नगर कॉलोनी के क्षेत्रवासी ने की ट्विटर पर शिकायत

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सीबीगंज क्षेत्र की सर्वोदय नगर कॉलोनी के क्षेत्रवासी बिजली के गले हुए खंभे की वजह से दहशत में हैं। क्षेत्र वासियों का कहना है कि यह गला हुआ पोल कभी भी गिर सकता है, और यदि ये पोल चलती हुई बिजली की लाइन के दौरान नीचे गिरा तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सर्वोदय नगर निवासी सोनू ने कहा है कि घनी बस्ती में यह गला हुआ पोल लगा हुआ है इसको हटवाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों से शिकायत दर्ज की जा चुकी है, बावजूद इसके अभी तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी ने इस पोल को देखना भी उचित नहीं समझा है। इसी समस्या को लेकर क्षेत्र के ही रहने वाले चरन सिंह ने ऊर्जा मंत्री और योगी आदित्यनाथ के कार्यालय के साथ मध्यांचल विद्युत वितरण निगम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर (हाल के एक्स) पर ट्वीट कर समस्या के निराकरण के लिए आग्रह किया है। क्षेत्रवासी चरन सिंह के ट्विट पर मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की तरफ से शिकायत दर्ज करते हुए जल्द समस्या का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को कहा गया है, अब देखना होगा कि ऊर्जा मंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय तक शिकायत जाने के बाद इस समस्या के समाधान में कितना समय लगता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्कूल चलो अभियान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर ग्रामीणों को बच्चों ने किया जागरूक

Sun Apr 20 , 2025
स्कूल चलो अभियान में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर ग्रामीणों को बच्चों ने किया जागरूक दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : स्कूल चलो अभियान को लेकर क्यारा ब्लॉक के चंदपुर जोगियान में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं, ग्राम प्रधान के साथ समस्त अध्यापकों ने ग्रामीणों को […]

You May Like

advertisement