शॉर्ट सर्किट से लगी आग, वृद्ध दंपत्ति की जलकर दर्दनाक मौत

शॉर्ट सर्किट से लगी आग, वृद्ध दंपत्ति की जलकर दर्दनाक मौत–

संवाददाता –विजय दुबे

तेजीबाजार–(जौनपुर)–
स्थानीय थाना क्षेत्र के बनगवां गांव में बुधवार की सुबह मडहे में आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग पति और पत्नी की जलकर मौत हो गयी।
उक्त गांव निवासी साधु गौतम (73 ) और इनकी पत्नि शोभावती देवी (70) छप्पर में सो रहे थे, शॉर्ट सर्किट होने से मडहे में आग लग गई, भयानक आग में पत्नी सोभावती देवी की दर्दनाक मौत हो गई, अपने पत्नि को बचाने के चक्कर में साधु गौतम भी गंभीर रूप से झुलस गये, घरवाले तत्काल हॉस्पिटल ले गए जहां पहुंचते ही साधु गौतम ने भी दम तोड दिया, इस आग में चार बकरियां, एक पालतू खरगोश तथा पांच कुंतल गेहूं, पंखा, खटिया, विस्तर आदि जलकर राख हो गया। पड़ोसी अमृत लाल के घर तक पहुंची आग की लपटो में इनका भी सामान जलकर राख हो गया, गांव में जो जिस स्थिति में था वो बर्तनों में पानी लेकर आग बुझाने के लिए दौड़ पड़ा, ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद लगभग आग पर काबू पाया गया, आग पूरी तरह से बुझ तो गई लेकिन तब तक सब कुछ जलकर समाप्त हो चुका था, सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्यवाही करने में जुटी हुई थी, वही मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई, वृद्ध दंपत्ति की दर्दनाक मौत से घर वालों का रो – रोकर हालत खराब हो गई है। साधु गौतम के पुत्र प्यारेलाल है जो की लकवाग्रस्त है मजदूरी का कार्य करके अपने घर परिवार का खर्चा चलाते हैं, वृद्ध पिता-माता की मौत से प्यारेलाल सदमे में आ गए है।।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजित

Thu Apr 24 , 2025
अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विश्व पृथ्वी दिवस कार्यक्रम का हुआ आयोजित दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : सी.बी.गंज क्षेत्र के अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज में फायर सेफ्टी प्लेज ली गई एवं विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर मरीजों तथा कर्मचारियों द्वारा आग […]

You May Like

advertisement