अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विश्व हास्य दिवस कार्यक्रम हुआ आयोजित

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विश्व हास्य दिवस कार्यक्रम हुआ आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : विश्व हास्य दिवस के अवसर पर सीबीगंज अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मधु गुप्ता ने की। डॉ. गुप्ता ने कहा, “हंसना और मुस्कराना न केवल हमारे चेहरे को तरोताजा रखता है, बल्कि यह हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यधिक लाभदायक है। हंसने से हमारे शरीर की कई समस्याएं कम हो जाती हैं।”
आज के समय में मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियाँ आम हो गई हैं, जिनका मुख्य कारण व्यायाम और योग की कमी है। इन बीमारियों से बचने के लिए हमें नियमित व्यायाम और योग करना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान, 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड बनाकर लाभ प्रदान किया गया और सभी को विश्व हास्य दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही, बच्चों को खिलौने वितरित किए गए, जिससे उनके चेहरे पर मुस्कान आई। डॉक्टर्स और स्टाफ ने हास्य योगाभ्यास भी किया। इस अवसर पर हिरदेश कुमार, मनमोहन सिंह, सरिता कुमारी, श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दोस्तों के साथ मिलकर मकान मालिक की गला दबाकर हत्या की कोशिश, मकान पर कब्जे का भी आरोप, एफआईआर

Tue May 6 , 2025
दोस्तों के साथ मिलकर मकान मालिक की गला दबाकर हत्या की कोशिश, मकान पर कब्जे का भी आरोप, एफआईआर दीपक शर्मा( जिला संवाददाता) बरेली : राजेंद्रनगर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक किरायेदार ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर मकान मालिक की हत्या की कोशिश की। […]

You May Like

advertisement