उत्तराखंड: छात्रों के लिए अच्छी खबर, लंबी दूरी की रोडवेज बसों में छात्रों को मिलेगी छूट

उत्तराखंड: छात्रों के लिए अच्छी खबर, लंबी दूरी की रोडवेज बसों में छात्रों को मिलेगी छूट,
सागर मलिक

लंबी दूरी की सेवाओं में छात्रों को पांच से 10 प्रतिशत किराये में छूट की मांग की थी। परिवहन निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आगामी बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा।

कर्मचारी संगठनों ने पिछले दिनों बैठक में प्रमुखता से निजी के मुकाबले निगम की बसों का अधिक किराया होने के चलते यात्रियों के घटते रुझान का मुद्दा उठाया था। उन्होंने मांग की थी कि रोडवेज बसों के किराये का मूल्यांकन किया जाए। निगम की बसों का किराया प्रतिस्पर्धात्मक बनाया जाए।

उन्होंने यात्री किराये में सीधे 10 प्रतिशत की कमी की मांग रखी थी। जबकि लंबी दूरी की सेवाओं में छात्रों को पांच से 10 प्रतिशत किराये में छूट की मांग की थी। परिवहन निगम प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि आगामी बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव लाया जाएगा,

रेड बस पर प्रचार बढ़ाया, नई बसों पर दिखेगी तीर्थस्थलों की पहचान
परिवहन निगम ने रेड बस पर भी अपनी ऑनलाइन बस सेवा की जानकारी उपलब्ध करा दी है। निगम के पास जो 100 नई बसें आएंगी, उन पर भी गढ़वाली व कुमाऊंनी भाषा या उस बस सेवा से संबंधित तीर्थ व पर्यटन स्थलों की जानकारी भी प्रचारित की जाएगी। मकसद ये है कि बाजार की मांग के हिसाब से परिवहन निगम की बसों का संचालन हो सके।

प्रमुख तीर्थस्थलों पर बनेंगे बस स्टेशन
परिवहन निगम प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों और सीमांत जिलों में नए बस डिपो की स्थापना पर विचार कर रहा है। पर्वतीय स्थलों से लंबी दूरी की दिल्ली व अन्य स्थलों की बसें बढ़ाने की योजना पर भी काम किया जा रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: राजधानी को बनना है स्लम फ्री, 5 दिनों में मांगी मलिन बस्तियों की रिपोर्ट, डीएम

Mon May 12 , 2025
देहरादून: राजधानी को बनना है स्लम फ्री, 5 दिनों में मांगी मलिन बस्तियों की रिपोर्ट, डीएमसागर मलिक देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में मलिन बस्तियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। डीएम बिंदाल और रिस्पना किनारे रिवर फ्रंट पर बसी बस्तियों के विस्थापन के लिए नगर […]

You May Like

advertisement