अपर जिलाधिकारी ने फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत का किया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी ने फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत का किया निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में वर्षा ऋतु आने से पहले कस्बे की साफ सफाई एवं नालों की गंदगी एवं उसकी साफ सफाई देखने के लिए आज अपर जिलाधिकारी पूर्णिमा सिंह फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत पहुंची। उसके बाद उन्होंने अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम के साथ पूरे कस्बे का निरीक्षण कर कस्बे की साफ सफाई एवं नली एवं नालों का निरीक्षण कर साफ सफाई चेक की तो अधिकतर सभी जगह की व्यवस्था ठीक पाई गई। उसके बाद अपर जिलाधिकारी पूर्णिमा सिंह ने चिटौली गांव में बनी गौशाला का निरीक्षण कर वहां की साफ सफाई का निरीक्षण कर पशुओं के चारे की व्यवस्था चेक की। तो वहां भी गौशाला की व्यवस्था सही पाई गई। अपर जिलाधिकारी पूर्णिमा सिंह ने अधिशासी अधिकारी शिवलाल राम को वर्षा ऋतु आने से पहले कस्बे में कहीं पर भी गंदगी एवं नाली चोक ना होने के निर्देश दिए। और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़ पौधे लगाने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि हारून चौधरी, जगत सिंह उर्फ सनी, सुरेश सिंह, दिनेश सिंह, रवि सैनी, राधेश्याम आदि स्टाफ मौजूद रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुतुबखाना घण्टाघर की घड़ी काफी समय से खराब ठीक कराने की मांग

Sun May 25 , 2025
कुतुबखाना घण्टाघर की घड़ी काफी समय से खराब ठीक कराने की मांग दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जनसेवा टीम के अध्यक्ष पम्मी खां वारसी ने आज कुतुबखाना पुल के ऊपर से घण्टाघर की घड़ी को देखा तो घड़ी खराब है लोगों से पूछा तो बताया कि घड़ी काफी समय […]

You May Like

Breaking News

advertisement