कोऑर्डिनेटरों के साथ महानगर कांग्रेस की बैठक संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : कांग्रेस पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देश पर 100 दिन का टाक्स संगठन सृजन कार्यक्रम को मजबूती प्रदान करने हेतु बुलंदशहर से आई महानगर की कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ एवं जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा जी ने कार्यालय का निरीक्षण किया। बाद में बैठक में 100 दिन का संगठन सृजन कार्यक्रम को मजबूत एवं सफल बनाने के लिए चर्चा कर अपने विचार रखें ।
महानगर कोऑर्डिनेटर प्रज्ञा गौड़ ने कहा हमें ऐसे लोग संगठन में जोड़ना चाहिए जो तन मन धन से संगठन को मजबूत बनाने में पार्टी का सहयोग करें, जिससे पार्टी को मजबूती मिले।
जिला कोऑर्डिनेटर अनूप वर्मा जी ने कहा हमने जनपद में संगठन सृजन हेतु अभियान के लिए कमर कस ली और समय सीमा के अंदर ही संगठन सृजन अभियान पूरा कर लिया जाएगा।जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कोऑर्डिनेटरों का स्वागत कर, संगठन सृजन को मजबूती देने हेतु आश्वासन दिया।
मेयर प्रत्याशी रहे डॉ. के.वी. त्रिपाठी जी ने कहा कि महानगर संगठन सृजन अभियान में जो भी सहयोग की आवश्यकता पड़ेगी मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी से पूरी करूंगा और तय समय सीमा में संगठन सृजन अभियान पूरा कर लिया जाएगा।अंत में महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड. ने कहा महानगर कांग्रेस की प्रस्तावित कमेटी लखनऊ प्रेषित कर दी गई है तथा कार्यालय पर कार्यालय सचिव की नियुक्ति कर दी गई है, शेष संगठन सृजन अभियान तिथि वार 100 दिन में वूथ स्तर तक बना दिया जाएगा। इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाएगी ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर कांग्रेस कमेटी के प्रस्तावित पदाधिकारी सर्वश्री प्रवीण मिश्रा, तबरेज खान, जियाउर रहमान, प्रवीण उपाध्याय, सतीश चंद्रा, देवेंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार, आशीष रुस्तम, तीर्थ मधुकर, नीरज अवस्थी ,रवि मार्टिन, तीरथ मधुकर, मनोज शर्मा, ज्ञानेश साहू कार्यालय प्रभारी जोया खान मौजूद रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे हरिद्वार

Tue May 27 , 2025
सागर मलिक पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेनाओं के शौर्य का प्रतीक है जिसको देश और दुनिया सदियों तक याद रखेगी। यह ऑपरेशन हर भारतीय के लिए गौरव की बात है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद परिवार सहित आज अपने दो दिवसीय प्रवास पर हरिद्वार के […]

You May Like

advertisement