वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा 73 वीं बरेली जोन बरेली अन्तर जनपदीय (महिला एवं पुरुष) हाॅकी प्रतियोगिता किया शुभारम्भ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा 73 वीं बरेली जोन बरेली अन्तर जनपदीय (महिला एवं पुरुष) हाॅकी प्रतियोगिता किया शुभारम्भ

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली द्वारा 73 वीं बरेली जोन बरेली अन्तर जनपदीय (महिला एवं पुरुष) हॉकी प्रतियोगिता- 2025 का शुभारम्भ किया गया । तथा इस प्रतियोगिता में जनपद बिजनौर एवं जनपद संभल के अलावा जोन की 07 टीमों ( बरेली, पीलीभीत, बदायूँ, शाहजहाँपुर, मुरादाबाद,रामपुर व अमरोहा) ने प्रतिभाग किया । समस्त टीमों के खिलाड़ियों से परिचय के उपरान्त प्रतियोगिता के प्रथम मैच की शुरुआत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक नगर व अ0पु0अ0 उत्तरी महोदय द्वारा हॉकी खेलकर की गयी, जो कि जनपद पीलीभीत व जनपद शाहजहाँपुर की टीमों के मध्य खेला गया। जिसमें शाहजहाँपुर की टीम विजयी रही। इसके पश्चात महोदय द्वारा जनपद के 88 चौकीदारों को नई साईकिल व टॉर्च देकर सम्मानित किया गया। तथा बताया कि क्षेत्र में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु ग्राम चौकीदार की अहम भूमिका है जिसे नकारा नहीं जा सकता है। महोदय द्वारा चौकीदारों को पुलिस से तालमेल बैठाने तथा स्थानीय स्तर पर अपने-अपने क्षेत्र में घटित- घटनाओं से सम्बन्धित महत्वूर्ण सूचनायें थाना पुलिस व उच्चाधिकारीगण को देने हेतु होने वाली समस्याओं के सम्बन्ध में जानकारी की गयी तथा उसके निराकरण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इसके पश्चात समस्त चौकीदारों की एक साईकिल रैली निकाली गई जो कि रिजर्व पुलिस लाइन से चौपला,पटेल चौक,चौकी चौराहा होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन आकर सम्पन्न हुई।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी ,अपर पुलिस अधीक्षक यातायात,अपर पुलिस अधीक्षक अपराध,क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम,क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय व प्रतिसार निरीक्षक रिज़र्व पुलिस लाइन बरेली उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिना एनओसी भूजल दोहन पर होगी सख़्त कार्रवाई, जुर्माना व जेल का प्रावधान

Wed Jun 4 , 2025
बिना एनओसी भूजल दोहन पर होगी सख़्त कार्रवाई, जुर्माना व जेल का प्रावधानबदायूँ: 3जून । कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं सदस्य सचिव/मुख्य विकास अधिकारी जिला भूगर्भ जल प्रबन्धन परिषद बदायूँ ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश भूगर्भ जल (प्रबन्धन एवं विनियमन) अधिनियम-2019 के अन्तर्गत जन […]

You May Like

advertisement