ब्रह्मसरोवर के पावन तट 1 लाख से अधिक प्रतिभागी करेंगे योग : नेहा सिंह

ब्रह्मसरोवर के पावन तट 1 लाख से अधिक प्रतिभागी करेंगे योग : नेहा सिंह

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

21 जून योग दिवस पर विशेष।
राज्यस्तरीय योग महोत्सव में 1 लाख से अधिक प्रतिभागी करेंगे शिरकत, मुख्यमंत्री नायब सिंह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत, योग गुरु रामदेव करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता।

कुरुक्षेत्र 20 जून : उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि 11वें राज्यस्तरीय योग दिवस के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूरा कर लिया है। ब्रह्मसरोवर और मेला ग्राउंड में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में 1 लाख से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे। इस योग दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे और पतंजलि योगपीठ से योग गुरु स्वामी रामदेव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन, आयुष विभाग, पतंजलि योगपीठ और हरियाणा योग आयोग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।
उपायुक्त नेहा सिंह देर सायं ब्रह्मसरोवर स्थित सभी कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण करने के उपरांत बातचीत कर रही थी। इससे पहले उपायुक्त नेहा सिंह व पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल ने तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव के राज्यस्तरीय कार्यक्रम को एक यादगार कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक व सफल बनाने में प्रशासन की सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की अहम भूमिका रहेगी। सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य को निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करेंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक साथ एक लाख प्रतिभागियों के साथ योग करने का संकल्प लिया है, जिसको को पूरा करने में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी प्रकार की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। इस योग कार्यक्रम पतंजलि योगपीठ, हरियाणा योग आयोग व जिला की विभिन्न संस्थाओं के 1 लाख से अधिक प्रतिभागी शिरकत करके एक नया विश्व रिकार्ड बनाने का काम करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उच्चस्तरीय तैयारियां पूरी कर ली गई है। कार्यक्रम में पहुंचने के लिए यातायात व्यवस्थ का पुख्ता प्रबंध किया गया है। वाहनों की पार्किंग पर्याप्त मात्रा में चिन्हित कर ली गई है। सफल कार्यक्रम आयोजित करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के समापन पर सबसे पहले स्कूली विद्यार्थियों को रवाना किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि के अंतिम दिन यूजी एंड इंटिग्रेटिड, पीजी प्रोग्राम्स व डिप्लोमा के लिए 14649 आवेदन हुए प्राप्त

Sat Jun 21 , 2025
कुवि के अंतिम दिन यूजी एंड इंटिग्रेटिड, पीजी प्रोग्राम्स व डिप्लोमा के लिए 14649 आवेदन हुए प्राप्त वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक पीजी के लिए कुल 8905 आवेदन, यूजी, सर्टिफिकेट व डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए 5744 आवेदन हुए प्राप्त। कुरुक्षेत्र, 20 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के […]

You May Like

Breaking News

advertisement