कुरुक्षेत्र के विकास में नंदा जी का विशेष योगदान : अशोक अरोड़ा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

बोले, नंदा जी ने गुजरात से आकर कुरुक्षेत्र को बनाया अपनी कर्मभूमि।
नंदा जी की जयंती पर अरोड़ा ने उनकी समाधी सदाचार स्थल पर जाकर किया नमन।

कुरुक्षेत्र : थानेसर के विधायक एवं पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. गुलजारी लाल नंदा की जयंती पर उन्हे नमन करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र के विकास में नंदा जी का अहम् योगदान रहा है और कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर तथा अन्य तीर्थों का जो स्वरूप आज देखने को मिलता है। वह नंदा जी की देन है। अरोड़ा ने नंदा जी समाधी सदाचार स्थल पर जाकर उन्हे नमन किया और पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होने कहा कि नंदा जी ने गुजरात से आकर कुरुक्षेत्र को अपनी कर्मभूमि बनाया और वह दो बार इस हल्के से लोकसभा के सदस्य रहे। देश के गृहमंत्री व रेल मंत्री बनें और दो बार कार्यवाहक प्रधानमंत्री का पदभार संभाला। नंदा जी के प्रयासों से ही हरियाणा सरकार ने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का गठन किया और देश के संस्थापक चेयरमैन रहे। नंदा जी ने कुरुक्षेत्र की 48 कोस की भूमि में प्राचीन तीर्थों का जीर्णोद्धार करने का बीड़ा उठाया और उन्ही सोच के अनुरूप आज ब्रह्मसरोवर और अन्य तीर्थों का स्वरूप देखने को मिलता है। अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा मेें जिस भी राजनीतिक दल की सरकार बनी। प्रत्येक सरकार ने कुरुक्षेत्र का विकास करवाया और नंदा जी के सपनों को साकार करने में सहयोग दिया। ऐसी महान विभूति नंदा जी के कुरुक्षेत्र के विकास मे दिए गए योगदान को कुरुक्षेत्रवासी कभी नही भुला सकते।
फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। थानेसर के विधायक एवं पूर्व मँत्री अशोक अरोड़ा सदाचार स्थल पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न गुलजारी लाल नंदा जी जयंती पर नमन करते हुए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वामी विवेकानंद के विचारों सेे पूरी दुनिया को दिशा मिलीः प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sat Jul 5 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुवि परिसर में स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित। कुरुक्षेत्र, 04 जुलाई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के फैकल्टी लॉज के प्रांगण में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि के अवसर स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र पाल सहित […]

You May Like

advertisement