मुख्यमंत्री ग्रामीण/शहरी आवास योजना की तर्ज पर पत्रकार आवास योजना लागू करे : डॉ. इंदु बंसल

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

पत्रकार परिवारों को भी मिले निःशुल्क या रियायती दरों पर प्लॉट व् रिहायसी मकान।

सोनीपत 9 जुलाई : हरियाणा में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना 2.0 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों को मकान बनाने के लिए 100 गज के प्लॉट दिए जा रहे हैं।
उक्त विषय पर हरियाणा सरकार से मांग करते हुए श्रमजीवी पत्रकार संघ हरियाणा की संस्थापक व् प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इंदु बंसल के कहा की हरियाणा सरकार मुख्यमंत्री आवास योजना की तर्ज पर हरियाणा के पत्रकारों को भी निःशुल्क या रियायती दरों पर प्लाट अथवा रिहायसी मकान उपलब्ध करवाए।
डॉ. बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत सभी जरूरतमंद परिवारों को 100 गज का प्लॉट मात्र 1 लाख रुपये में मिल रहा है साथ ही इस योजना के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्के मकान बनाने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।
डॉ. बंसल ने हरियाणा सरकार की सराहना करते हुए पत्रकारो के हित में जायज मांग रखते हुए कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण/शहरी के तहत सरकार अभी तक हजारों जरूरतमंद लोगो को निःशुल्क अथवा रियायती दरों पर प्लाट व् रिहायशी मकान बाँट चुकी है।
इसी तर्ज पर हरियाणा में पत्रकार आवास योजना योजना लागू हो जिस में सभी पत्रकार परिवारों को निःशुल्क या रियायती दरों पर प्लाट अथवा रिहायसी मकान मिलें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर के निर्देश का दिखा असर-सड़कों से हटाए जा रहे आवारा मवेशी

Wed Jul 9 , 2025
कोरिया 09 जुलाई 2025/सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों को हटाने के लिए जनपद पंचायत का अमला सक्रिय हो गया है। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के सख्त निर्देशों के बाद यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है।विगत दिनों समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी ने जनपद पंचायत, नगरीय […]

You May Like

advertisement