प्रदेश सरकार द्वारा नई बिल्डिंग बायोलॉजी लागू होने से प्रदेश के व्यापारियों व आम जनता को सोच से भी ज्यादा फायदा : सुनील खत्री

नई बिल्डिंग बायलॉज से व्यापारियों को बड़ी राहत! B D A के मुख्य नगर नियोजन अधिकारी से हुई खास मुलाकात

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई नई बिल्डिंग बायलॉज ने व्यापारियों और आम जनता के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने आज BDA कार्यालय में मुख्य नगर नियोजन अधिकारी श्री ए.के. सिंह से मुलाकात की और नई व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की।
युवा प्रदेश प्रभारी सुनील खत्री ने श्री सिंह को अंगवस्त्र और भगवान रामलला का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। श्री खत्री ने कहा कि नई बायलॉज से प्रदेश के व्यापारियों व आम जनता, खासतौर से गरीब तबके को सोच से भी ज्यादा फायदा मिलेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इससे निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और सुगमता आए ,
मुख्य नगर नियोजन अधिकारी और व्यापार मंडल के बीच हुई बातचीत में यह तय हुआ कि BDA जल्द ही सभी व्यापार संगठनों के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित करेगा, ताकि हर व्यापारी को नई बायलॉज की सही जानकारी मिल सके। इस दौरान खत्री ने 325 पन्नों की पूरी बायलॉज PDF भी प्राप्त की और घोषणा की कि जो भी व्यापारी या नागरिक विस्तृत जानकारी चाहता है, वह उनसे यह PDF निशुल्क प्राप्त कर सकता है।
इस अवसर पर करण, धीरज सक्सेना और पारस खंडेलवाल, करण जैसे प्रमुख पदाधिकारी भी मौजूद रहे और बैठक को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।
नई बिल्डिंग बायलॉज लागू होने से व्यापार जगत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। व्यापारी वर्ग अब विकास कार्यों में नई रफ्तार और पारदर्शिता की उम्मीद कर रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंद्रा मार्केट में गड्डो से कब मिलेगी मुक्ति, राहगीरों का निकलना हुआ दुश्वार

Fri Jul 18 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शहर के बीचों बीच इंद्रा मार्केट का प्रसिद्ध और पुराना बाज़ार है हर रोज़ इस मार्केट में हज़ारो लोग शहर से लेकर देहात तक के ग्राहक आते है रेडीमेड का बड़ा बाजार होने की पहचान से जाना जाता है,सड़क पर गड्डो होने के कारण […]

You May Like

advertisement