दबिश के दौरान लगभग 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 550 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया

रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

आबकारी आयुक्त महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के दृष्टिगत जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के

आदेशानुसार,संयुक्त आबकारी आयुक्त लखनऊ जोन एव उप आबकारी आयुक्त लखनऊ प्रभार के कुशल मार्गदर्शन मे अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध दिनांक 15/07/25 से 24/07/25 तक जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के पर्यवेक्षण में आबकारी निरीक्षक अखिलेश कुमार क्षेत्र -1,आबकारी निरीक्षक रोबिन आर्य क्षेत्र-2, आबकारी निरीक्षक रूपेंद्र कुमार निर्मल क्षेत्र-4,आबकारी निरीक्षक सरिता सिंह क्षेत्र -5 एवं आबकारी निरीक्षक खगेन्द्र सिंह क्षेत्र-6 की टीम ने आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम द्वार थाना कोतवाली में अहियारायपुर, थाना भधोखर पासिन का तोला ,काबुलियाँ,थाना मिलरिया मक्कू का पुरवा, मालिन का पुरवा ,थाना शिवगढ़ एवं थाना सलोन थाना डलमऊ,गदागंज के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।
आबकारी टीम द्वारा थाना शिवगढ़ के अन्तर्गत बोधि खेड़ा, गंज बजार, इंदुखेड़ा,नयापुरवा, खुसियाल खेड़ा, तोली तथा सलोन थाना के अंतर्गत आबकारी और पुलिस टीम द्वारा बगहा, उमरी और पामरगंज थाना गदगंज और डलमऊ के अंतर्गत पम्पापुर,करौली,बुधकर, जोहवानटकी में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों / संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान लगभग 85 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 550 किलोग्राम महुआ लहन मौके पर नष्ट किया गया। मौके से 02 अभियुक्त गिरफ़्तार कर कुल 08 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए ।जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इन्वेस्टमेंट के नाम से मैसेज आए तो रहे सावधान, हो सकती है साइबर ठगी : नीतीश अग्रवाल

Sat Jul 19 , 2025
इन्वेस्टमेंट, इनकम टैक्स रिफंड के लिए बैंक खाता वेरीफाई करने का मैसेज आए तो हो जाए सावधान। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 19 जुलाई : आमजन को साईबर अपराधों और उनसे बचने के बारे में जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्रयास लगातार जारी है। पुलिस अलग-अलग तरीकों से आमजन को […]

You May Like

advertisement