थाने के अन्दर बनाई रील , युवकों ने खाकी को दी चुनौती गंभीर धाराओं मुकदमा दर्ज

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाने के लिए हथियार लहराने वाले युवकों की दुस्साहसी हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पहले अवैध असलहों की नुमाइश और अब सीधे थाने के भीतर रील बनाकर वायरल करना फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के एक वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
मुख्य आरोपी आरिश खान उर्फ बाबा, जो खुद को सोशल मीडिया पर आर्टिस्ट बताता है, अपने दोस्तों के साथ अवैध हथियारों की वीडियो बनाकर इंटरनेट पर पोस्ट करता रहा है। कुछ दिन पहले इसी तरह की पोस्ट पर पुलिस ने उसे और उसके साथियों को थाने बुलाया था। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि थाने के अंदर ही आरिश और उसके दो साथियों ने चोरी-छिपे एक और रील बना डाली। इस वीडियो में थाने की दीवारें, मेज-कुर्सियां और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी साफ नज़र आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। सवाल उठने लगे कि थाने के भीतर मोबाइल कैसे पहुंचा और ऑन ड्यूटी स्टाफ ने इसे कैसे नजरअंदाज कर दिया। अधिकारियों की प्रतिक्रिया कार्रवाई तय, किसी को नहीं बख्शा जाएगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस अब आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट, शासकीय कार्य में बाधा, और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी में है। इस मामले ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं अब देखना है कि कानून की गरिमा से खेलने वालों को कानून कितना कठोर सबक सिखाता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोकशी में वांछित आरोपी 02 अदद प्रतिबंधित पशु के साथ गिरफ्तार

Sun Jul 20 , 2025
आज शनिवार को उ0नि0 आदिल खां मय हमराह के साथ थाना से रवाना होकर तलाश वांछित, वारण्टी, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति व वाहन मे मामूर होकर ग्राम जाफरपुर से चन्द्रभानपुर जा रहे थे कि ग्राम चन्द्रभानपुर भदसारी मोड़ पर एक मैजिक गाड़ी संदिग्ध हालत में आती दिखाई दी शक होने गाड़ी […]

You May Like

advertisement