निफ्ट रायबरेली में ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2025 का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 108 छात्रों ने कराया पंजीकरण

रायबरेली

रिपोर्टर विपिन राजपूत

निफ्ट रायबरेली में ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2025 का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 108 छात्रों ने कराया पंजीकरण

रायबरेली, 30 जुलाई 2025 — निफ्ट रायबरेली में आज ओरिएंटेशन कार्यक्रम 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें पहले ही दिन 108 नवआगंतुक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया ।यह त्रिदिवसीय कार्यक्रम है। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर गेस्ट ऑफ ऑनर श्री सुमित जायसवाल (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, इन्फो एज ), निदेशक प्रोफेसर डॉ. जोनाली डी. बाजपेई, संयुक्त निदेशक श्री अमिताव चौधरी, कैंपस अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्री प्रवीण श्रीवास्तव एवं सेंटर कोऑर्डिनेटर– फाउंडेशन प्रोग्राम सुश्री प्रिया यादव की उपस्थिति रही।

कैंपस अकादमिक कोऑर्डिनेटर श्री प्रवीण श्रीवास्तव ने छात्रों व शिक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने अपने भविष्य की दिशा में एक बड़ा और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। संयुक्त निदेशक श्री अमिताव चौधरी ने विद्यार्थियों को मिलने वाले नए अनुभवों की झलक प्रस्तुत की और कहा कि यह यात्रा ज्ञान, रचनात्मकता और नवाचार से भरी होगी।

निदेशक प्रोफेसर डॉ. जोनाली डी. बाजपेई ने छात्रों का हार्दिक स्वागत किया और उनके अभिभावकों का निफ्ट रायबरेली पर विश्वास जताने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने निफ्ट रायबरेली के उत्कृष्ट बुनियादी ढांचे और संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों को रेखांकित करते हुए बताया कि निफ्ट रायबरेली ने देश के सभी निफ्ट परिसरों में प्लेसमेंट के क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने छात्रों के समग्र विकास और समर्पित शिक्षण वातावरण की विशेषताओं को भी साझा किया।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संस्थान के नियमों, अनुशासन, और अकादमिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही संस्थान में सक्रिय विभिन्न क्लबों जैसे कि लिटरेरी क्लब, ईसे क्लब, स्पोर्ट्स क्लब, और अन्य छात्र गतिविधियों से भी परिचित कराया गया, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे।

कार्यक्रम में गेस्ट ऑफ ऑनर श्री सुमित जायसवाल (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, इन्फो एज ) ने निफ्ट के संकाय सदस्यों के साथ एक विशेष सत्र का आयोजन किया, जिसमें डिजाइन थिंकिंग और छात्रों के पोर्टफोलियो को और अधिक प्रभावशाली बनाने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई।

ओरिएंटेशन कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों में उत्साह, जिज्ञासा और प्रेरणा का संचार करती रही, और यह कार्यक्रम आने वाले शैक्षणिक वर्षों की मजबूत नींव साबित होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक से लगाई न्याय की गुहार

Thu Jul 31 , 2025
लोकेशन,रायबरेलीरिपोर्टर वरुण बाजपेई पुलिस अधीक्षक से लग रहा है न्याय की गुहार , जहां जमीन विवाद में पीड़ित को प्रताड़ित किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले को लेकर ग्राम सातनपुर परगना खीरों, तहसील लालगंज निवासी राम धीरज सिंह ने पुलिस अधीक्षक रायबरेली को शिकायती पत्र सौंपते हुए […]

You May Like

Breaking News

advertisement