नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए छात्र-छात्राओं ने लिया संकल्प

पांचवीं वर्षगांठ पर जिलेभर में चलाया जा रहा नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम

बलरामपुर, 13 अगस्त 2025/ नशा मुक्त भारत अभियान की पांचवी वर्षगांठ के अवसर पर जिले के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में नशा मुक्त जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों और रेड रिबन क्लब के सदस्यों ने अनुशासन के साथ सहभागिता दिखाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री नन्द कुमार देवांगन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज के लिए हानिकारक है, और युवाओं को इसकी लत से बचाने के लिए जागरूकता जरूरी है। उन्होंने बताया कि तम्बाकू, बीड़ी, सिगरेट एवं अन्य मादक पदार्थों के सेवन से विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं जो शरीर को धीरे-धीरे खत्म कर देती है, इसलिए इससे दूर रहें। उन्होंने मादक पदार्थों के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
इस दौरान सभी ने नशा मुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने एवं नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारीगण, प्राध्यापकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
साथ ही जिले के विभिन्न स्थानों पर समाज को नशे से बचाना, खुद भी नशा नहीं करना और नशे को जड़ से समाप्त करने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया और नशामुक्ति का शपथ लिया गया।
गौरतलब है कि संचालक समाज कल्याण संचालनालय रायपुर के निर्देशानुसार नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ के अवसर पर जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में जिले में नशा मुक्त जन-जागरूकता अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने सर्व जनपद सीईओ, सर्व नगर पालिका/पंचायत के अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, सर्व महाविद्यालय के प्राचार्य को जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित करने सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। जिसके तहत व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के आयोजन का किया गया अंतिम रिहर्सल

Wed Aug 13 , 2025
कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का लिया जायजा जांजगीर-चांपा 13 अगस्त 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पांडेय ने आज शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम, परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतिम रिहर्सल […]

You May Like

advertisement