स्वच्छ कुरुक्षेत्र अभियान को सफल बनाने के लिए सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधियों के साथ की चर्चा

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के साथ बैठकर कुरुक्षेत्र को स्वच्छता बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र एवं अवनी गुप्ता ने बनाई विशेष योजना।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 22 अगस्त : राजनीतिक और सामाजिक जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता अभियान से जोडऩे के लिए एक महत्वपूर्ण मीटिंग पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा के निवास पर आयोजित की गई। जिसमें जन प्रतिनिधियों और सामाजिक धार्मिक प्रतिनिधियों को मिशन से जोडऩे पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के कुशल नेतृत्व में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को स्वच्छता में अव्वल रैंकिंग दिलवाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के एक-एक नागरिक को स्वच्छता अभियान के साथ जुडऩा चाहिए। जब कुरुक्षेत्र के नागरिक अपनी मानसिकता में बदलाव लाएंगे तो निश्चित ही कुरुक्षेत्र स्वच्छ और सुंदर नजर आएगा। उन्होंने इस अवसर पर कहा की कुरुक्षेत्र को स्वच्छ बनाने में वार्ड पार्षद भी अपनी अहम भूमिका निभाएं ऐसी सरकार और वार्ड वासियों को उनसे अपेक्षा है पूर्व मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी जी चाहते हैं कि इस बार कुरुक्षेत्र देश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करे और हम मिलकर ही उनके इस संकल्प को पूरा कर सकते हैं।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि मीटिंग में जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता जताई। इससे स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी और समुदाय को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकेगी। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर गीता स्थली कुरुक्षेत्र को स्वच्छ और सुंदर बनाना है, ताकि पूरी दुनिया में कुरुक्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता में विशेष पहचान बने। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन की जिला टास्क फोर्स सदस्य अवनी गुप्ता, सुनील वर्मा और सुरेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आमजन की एक-एक शिकायत पर फोकस रखकर काम करना होगा अधिकारियों को : विश्राम कुमार मीणा

Sat Aug 23 , 2025
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सीएम विंडो, जन संवाद, सीपी ग्राम पोर्टल, सोशल मीडिया पोर्टल, समाधान शिविर की शिकायतों पर की समीक्षा।अधिकारियों को दिए लंबित शिकायतों पर तुरंत एक्शन लेने के निर्देश।सीमएम विंडो की 11682 शिकायतों में से 11344 शिकायतों का हुआ समाधान।190 शिकायतों पर अधिकारी कर रहे है काम, […]

You May Like

Breaking News

advertisement