अब शहरवासी सफाई कर पोर्टल से पा सकेंगे स्वच्छता में सहभागिता का प्रमाण पत्र : नायब सिंह सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने श्रमदान के उपरांत जिला प्रशासन की मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान पोर्टल किया लॉच,मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन ने पोर्टल से श्रमदान पर सौंपा सहभागिता प्रमाण पत्र,उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के विशेष प्रयासों से कम समय में तैयार की वेबसाइट।

कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 31 अगस्त : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अब शहरवासी सफाई कर पोर्टल पर फोटो अपलोड करते ही स्वच्छता अभियान में सहभागिता का प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। सरकार ने प्रदेश में 11 सप्ताह का हरियाणा शहरी स्वच्छता अभियान चलाया हुआ है। जिसे जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र में आगे बढ़ाते हुए मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान बनाकर चलाया है। उन्होंने शहरवासी को आह्वान किया कि इस अभियान में सरकार व प्रशासन का सहयोग करते हुए स्वच्छता के बाद मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान एप पर अपलोड करें।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी द्वार पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेते हुए श्रमदान किया। नगर परिषद कुरुक्षेत्र द्वारा मौके पर बनाए सेल्फी प्वाइंट पर जाकर सेल्फी ली। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान पोर्टल को लॉच किया। साथ ही मुख्यमंत्री को जिला प्रशासन ने पोर्टल से श्रमदान पर सहभागिता प्रमाण पत्र सौंपा। अहम पहलू यह है कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के विशेष मार्गदर्शन में एसडीएम पिहोवा अभिनव सिवाच, डीएमसी अमन कुमार और एनआईसी के अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत से बहुत कम समय में स्वच्छ कुरुक्षेत्र मेरा कुरुक्षेत्र मेरा अभिमान वेबसाइट को तैयार किया गया। इन प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने तमाम अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस एप का उद्देश्य सांस्कृतिक और खेल के क्षेत्र में जिले को आगे बढ़ाने के कदम से एक नागरिक सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं। 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा शुरू किया जाएगा। जो राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिवस 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान जिले में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रमों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे और उनमें हिस्सा भी ले सकेंगे। सभी नागरिकों के योगदान से कुरुक्षेत्र को एक बेहतरीन जिला बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को जिला प्रशासन से मान्यता मिलेगी और उन्हें धरातल पर साकार करने का मौका मिलेगा। साथ उन्हें पोर्टल पर प्रदर्शित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र वासी इस पोर्टल पर स्वच्छता से जुड़ी फोटो को अपलोड कर सकेंगे और स्वच्छता में सहभागी प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि अब इस वेबसाइट पर शहर का हर नागरिक अपने घर और आस-पास की सफाई की फोटो अपलोड कर सकता है। इस फोटो के अपलोड होने पर प्रशासन की तरफ से ऑटो प्रणाली से एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। इसका उद्देश्य शहर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और कुरुक्षेत्र को स्वच्छता के क्षेत्र में देश का नंबर वन शहर बनाना है।
इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी,उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल,भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रिय निदेशक डा. शिवम शर्मा, मुख्यमंत्री के मीडिया कोओर्डिनेटर तुषार सैनी,भाजपा के जिला अध्यक्ष तेजेन्द्र सिंह गोल्डी, स्वच्छ हरियाणा मिशन के कार्यकारी अध्यक्ष सुभाष चंद्र, भाजपा के वरिष्ठï नेता जयभगवान शर्मा डीडी, भाजपा नेता सुभाष कलसाना, उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, नप चेयरमैन माफी ढांडा, नायब सिंह पटाक माजरा, नवाब सिंह संधू, जितेन्द्र खैरा, सैनी समाज के प्रधान गुरनाम सिंह सैनी, हरमेश सैनी, एसडीएम पिहोवा अभिनव सिवाच, डीएमसी अमन कुमार, सीईओ केडीबी पंकज सेतिया, खेल विभाग के अतिरिक्त निदेशक अश्वनी मलिक, रविंद्र सांगवान, साई के एडी बाबू राम रावल, डीएसओ मनोज कुमार, डीईओ विनोद कौशिक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा खेल को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Mon Sep 1 , 2025
राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में साइक्लाथोन का किया आयोजन, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन।वर्ष 2036 के ओलम्पिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों को सर्वाधिक मैडल जीतने हैं, मेरा कुरुक्षेत्र , मेरा अभिमान वेबसाइट की लांच,स्वच्छ कुरुक्षेत्र, मेरा कुरुक्षेत्र अभियान का भी किया आगाज़। कुरुक्षेत्र, […]

You May Like

Breaking News

advertisement