हरियाणा कला परिषद के कलाकारों ने नृत्य नाटिका में दिखाई वामन भगवान की महिमा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

अभिनय, संगीत और नृत्य के संगम में दिखी वामन भगवान की महिमा, कला परिषद के कलाकारों ने दिखाई प्रतिभा।

कुरुक्षेत्र 4 सितम्बर : श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड द्वारा आयोजित वामन द्वादशी मेले में हरियाणा कला परिषद ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी आहुति डाली। भगवान वामन के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में गत कुछ वर्षों से कुरुक्षेत्र के सन्निहित सरोवर पर वामन द्वादशी मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसे व्यापक रुप देते हुए इस वर्ष अभिमन्युपुर, बरसाना, सौंगल आदि गांव में स्थित तीर्थों पर पर वामन द्वादशी कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसमें हरियाणा कला परिषद के कलाकारों द्वारा भगवान वामन की महिमा का गुणगान किया गया। कुरुक्षेत्र के अभिमन्यु पुर तथा कैथल के सौंगल में यमुनानगर के नीरज कुमार के दल ने वामन भगवान की लीलाओं को दर्शाती नृत्य नाटिका प्रस्तुत की। वहीं बरसाना में चंचल शर्मा सहित लगभग बीस कलाकारों ने अभिनय, संगीत व नृत्य के माध्यम से वामन गाथा का बखान किया। कलाकारों ने जहां भगवान विष्णु के दशावतार दिखाते हुए मत्स्य, वराह, नृसिंह, परशुराम, कुर्म, वामन, राम, कृष्ण आदि अवतारों के दर्शन लोगों को करवाए। वहीं कत्थक नृत्य के माध्यम से भगवान वामन की स्तुति कर वामन भगवान की महिमा से दर्शकों को अवगत करवाया। कलाकारों का प्रस्तुति इतनी उम्दा रही कि दर्शक कलाकारों के प्रदर्शन के कायल हो गए। वहीं सन्निहित सरोवर पर यमुनानगर के कलाकारों ने वामन भगवान की अवतरण कथा को अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत कर वाहवाही बटौरी। इस मौके पर कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल इत्यादि उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़: पिकअप और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Fri Sep 5 , 2025
आजमगढ़। जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के मुईया मोड़ पर बुधवार की देर शाम को सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक करन पुत्र दयाराम निवासी खोजापुर, थाना सिधारी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार करन दोपहर करीब […]

You May Like

Breaking News

advertisement