पांचवें नवरात्रि में अमृत वेला सदस्यों ने माँ स्कंदमाता का किया गुणगान

पांचवें नवरात्रि में अमृत वेला सदस्यों ने माँ स्कंदमाता का किया गुणगान

फिरोजपुर 26 सितंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

प्राचीन श्री राधा कृष्ण मन्दिर बाजार राम सुख दास में पांचवें नवरात्रि में अमृत वेला प्रभात सदस्यों ने माँ स्कंदमाता का गुणगान किया, इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्तों का उत्साह देखने लायक था। भक्तों ने मां की भेटों पर खूब आनंद लिया। बहुत ही खुशी और उत्साह का वातावरण था। जगदीश मक्कड़, महंत नारायण दास पाली, अजय ग्रोवर और मातृशक्ति ने महामाई की सुन्दर भेटों/भजनों का गुणगान किया। इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज ने अपने प्रवचनों में कहा कि नवरात्रि के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। धार्मिक मान्यता है कि स्कंदमाता की पूजा करने से जातक को कार्यों में सफलता प्राप्त होती है और मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहती है। साथ ही संतान की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर मंदिर के अध्यक्ष प्रदीप चानना, संजीव नरूला, संजीव हांडा, हरि ओम शर्मा, मनिंदर सिंह, गुलशन चावला, मनमोहन स्याल, कंजक भवानी प्रभजोत कौर, राधिका पूजा हांडा, ज्योति चानना, संगीता चावला, प्रीति, कल्पना भारद्वाज, भूमिका और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब फिरोजपुर की ओर से सीता हरण नाइट की गई प्रस्तुत। जिसमें प्रभु श्री राम भक्त विशेष अतिथि के तौर पर डॉक्टर अमर मैनी उपस्थित हुए

Sun Sep 28 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 27 सितंबर {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= श्री रामा कृष्णा ड्रामाटिक क्लब, गोखले हाल, बांसी गेट, फिरोजपुर शहर, द्वारा सीता हरण की नाइट पेश की गई। नाइट की शुरुआत में विशेष अतिथि डाक्टर अमर मैनी, अमृतसरी गेट वाले तशरीफ़ लाए और उन्होंने श्री रामलीला और रामायण के सम्बन्ध […]

You May Like

advertisement