आशुतोष चन्दोला बने सहायक निदेशक सूचना

आशुतोष चन्दोला बने सहायक निदेशक सूचना
बदायूँ : 03 अक्टूबर। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। शासन स्तर पर माह सितंबर 2025 के तृतीय सप्ताह के मध्य में आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में जिला सूचना अधिकारी बदायूँ आशुतोष चन्दोला को सहायक निदेशक सूचना पद पर पदोन्नत किया गया है। शासन द्वारा जारी पदोन्नति आदेश शुक्रवार को उन्हें प्राप्त हुआ।
आशुतोष चन्दोला गत दो वर्षों से बदायूं में जिला सूचना अधिकारी पद पर सेवाएँ दे रहे हैं। इससे पूर्व वह बिजनौर, मेरठ, सहारनपुर एवं शामली जनपदों में भी अपनी कार्यकुशलता का परिचय दे चुके हैं। वे एक कर्मठ, ईमानदार एवं निष्ठावान अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
बदायूं में जिला सूचना अधिकारी रहते हुए आशुतोष चन्दोला ने विभागीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। लोकसभा निर्वाचन, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रीगणों व जनप्रतिनिधियों, आयोग सदस्यों के आगमन, महत्वपूर्ण बैठकों एवं प्रशासनिक स्तर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में सूचना विभाग की भूमिका को उन्होंने प्रभावी ढंग से निभाया।
मीडिया से उत्कृष्ट समन्वय और संवाद स्थापित करने में उनकी विशेष पहचान रही है। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारों तथा छायाकारों ने आशुतोष चन्दोला को सहायक निदेशक सूचना पद पर पदोन्नत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून बिजली चोरी मामले में कर्मियों पर मुकदमा दर्ज

Sat Oct 4 , 2025
सागर मलिक *चर्चित यूपीसीएल को लगा बिजली का जोरदार झटका! परफार्मेंस पर उठे सवाल लाख दावे के बाद भी बिजली चोरी नहीं रोक पा रहा यूपीसीएल फैक्ट्री के मीटर से छेड़छाड़ उजागर, यूपीसीएल के जेई व एक्सईएन निलंबित यूपीसीएल प्रबंधन पर उठे सवाल: कर्मचारी फंसे, मालिक बचा* देहरादून। भारी घाटे […]

You May Like

advertisement