कोरिया में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 25 वर्षों में किया गया व्यापक परिवर्तन

डायलिसिस, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी व ऑक्सीजन प्लांट जैसी आधुनिक सेवाएं उपलब्ध

राज्य का पहला वयोवृद्ध स्वास्थ्य जांच केंद्र कोरिया में संचालित

अब तक 2 लाख 67 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बने

आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी उपचार विधि से लाखों मरीजों को मिला लाभ

कोरिया 29 अक्टूबर 2025/ जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्तापूर्ण उपचार सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पिछले 25 वर्षों में निरंतर और ऐतिहासिक प्रगति दर्ज की गई है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार वर्ष 2000 से लेकर 2025 के बीच अनेक उपलब्धियां हासिल की गई है। उप स्वास्थ्य केंद्र 82 से बढ़कर 89, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 8 से बढ़कर 11 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 2 से बढ़कर 4 एवं जिला अस्पताल 100 बिस्तर क्षमता से बढ़कर 200 बिस्तर वाला अस्पताल संचालित हो रहा है।

जिले में मातृ एवं शिशु अस्पताल, फर्स्ट रेफरल यूनिट, हमर लैब, एनआरसी, वायरोलॉजी लैब, डायलिसिस, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, ईको मशीन एवं ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई है। राज्य का पहला वयोवृद्ध हेल्थ चेकअप सेंटर भी कोरिया जिले में संचालित हो रहा है।

जिले में वर्तमान में 55 चिकित्सक, 11 विशेषज्ञ, 97 नर्सिंग स्टाफ, 16 लैब टेक्नीशियन, 93 एएनएम, 78 एमपीडब्ल्यू, कुल 10 एम्बुलेंस और 07 मुक्तांजलि वाहन उपलब्ध हैं।

जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अब तक 2,67,244 कार्ड, तथा आयुष्मान वय वंदना योजना के 7,177 कार्ड बनाए जा चुके हैं।

आयुष विभाग ने भी की उपलब्धियाँ हासिल
वर्ष 2000 में जिले में केवल 05 आयुर्वेद औषधालय थीं जो बढ़कर 7 हो गई। पहले 05 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी और 02 फार्मासिस्ट नियुक्त थे जबकि अब 07 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी और 07 फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। सभी औषधालय नवीन भवनों में संचालित हो रहे हैं।

जिला अस्पताल बैकुंठपुर में आयुष विंग संचालित है, जहाँ आयुर्वेद एवं पंचकर्म उपचार स्नेहन, स्वेदन, कटिबस्ति, जानुबस्ति, अभ्यंग तथा शिरोधारा आदि विधियों के माध्यम से किए जा रहे हैं। वर्तमान में जिले में आयुर्वेद के 07, होम्योपैथी के 04 तथा यूनानी के 02 आयुष केन्द्र संचालित हैं। इन केंद्रों से अब-तक 8 लाख 88 हजार से अधिक रोगी लाभान्वित हो चुके हैं। जिले के 07 आयुर्वेद औषधालयों में से 05 को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित किया गया है। वहीं मोबाइल मेडिकल यूनिट (आयुष) के संचालन से ग्रामीण मरीजों का लाभ होने लगा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी गांवों, शहरों खासकर सुदूर गांवों में स्वास्थ्य अधोसंरचना, आधुनिक स्वास्थ्य व आयुष सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। निश्चित ही इन 25 बरसों के विकास यात्रा में कोरिया जिला स्वास्थ्य व आयुष के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है।
 

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण का काम कर रहा है रत्नावलीः प्रो. दीप्ति धर्माणी

Wed Oct 29 , 2025
कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 29 अक्टूबर : हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह में दूसरे दिन बतौर विशिष्ट अतिथि के तौर पर आई चौधरी बंसी लाल विश्वविद्यालय, भिवानी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने कहा कि रत्नावली हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण का काम कर रही है। इसके लिए कुरुक्षेत्र […]

You May Like

advertisement