महासमुंद 14 नवंबर 2025/ ग्राम स्वराज अभियान योजना अंतर्गत जिला पंचायत संसाधन केन्द्र में जिला स्तर के दो स्वीकृत रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। जिसमें समन्वयक एवं संकाय सदस्य के एक-एक पद शामिल है। जिला स्तरीय चयन समिति के परीक्षण, अनुमोदन पश्चात प्रारंभिक सूची पात्र-अपात्र का निर्धारण करते हुए 21 मई 2025 को दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया था। तत्पश्चात 18 अगस्त 2025 को पात्र अभ्यर्थियों का मूल दस्तावेज का सत्यापन एवं कम्प्यूटर कौशल परीक्षा आयोजित किया गया था। जिसके उपरांत अर्जित अंकों की सूची, प्रावधानिक चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन किया गया है। जिसका अवलोकन जिला कार्यालय के सूचना पटल एवं जिले के वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर किया जा सकता है।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल महासमुंद 14 नवंबर 2025/ जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार […]