Uncategorized

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को संस्थाओं के सहयोग से बनाया जाएगा भव्य और दिव्य : नायब सिंह सैनी

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव को संस्थाओं के सहयोग से बनाया जाएगा भव्य और दिव्य : नायब सिंह सैनी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव व श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को सफल बनाने के लिए संस्थाओं के प्रतिनिधियों से किया सीधा संवाद।
कुरुक्षेत्र शहर के सभी प्रमुख चौंको को महाभारत थीम पर किया जाएगा विकसित।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 नवंबर को 2 बड़े कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत।
कुरुक्षेत्र को स्वच्छता के मामले में देश के टॉप 10 रैंकिंग में लाने का प्रयास।

कुरुक्षेत्र, 14 नवंबर : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को शहर की धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। इस महोत्सव के हर लम्हें को विश्व के कोने-कोने तक पहुंचाने में संस्थाओं का योगदान अहम रहेगा। खास बात यह है कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में पहुंच रहे है। इन दोनों बड़े कार्यक्रमों में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसके लिए सरकार और प्रशासन की तरफ से व्यापक प्रबंध किए जा रहे है। इन सभी प्रबंधों की स्वयं समीक्षा भी कर रहे है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को देर सायं हरियाणा कला परिषद के भरतमुनि रंगशाला के सभागार में शहर की 50 से ज्यादा धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं की प्रतिनिधियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शहर की समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया और गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के कार्यक्रमों पर प्रकाश डालते हुए हर संस्था को अपना योगदान देकर महोत्सव को सफल बनाने के लिए कहा है। इस दौरान जाट महासभा, शिव शक्ति सेवा मंडल, गुरु रविदास सभा, जन चेतना मंच, ब्राह्मण सभा, पिछड़ा वर्ग, ब्रहम कुमार आश्रम, स्वर्ण चेतना, बर्फानी सेवा मंडल,महंत बंसीपुरी महाराज, महंत विजय दास, हरिओम दास परिवाजक, सैनी सभा, इस्कॉन, अग्रवाल वैश्य समाज, राजपूत सभा, रोड धर्मशाला, माधव सेवा समिति, मानवाधिकार विश्व संस्थान, अक्षरधाम, अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महोत्सव को सफल बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि शहर की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं को पहली की तरह इस बार भी श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस और अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 को सफल बनाने में बढ़चढ़ कर सहयोग करना है। सभी संस्थाओं को एक सूत्र में बंधकर सरकार और प्रशासन का सहयोग करना है ताकि दोनों बड़े कार्यक्रमों को सफल बनाया जा सके। सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के सुझावों पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वच्छता पर विशेष फोकस रखना है और हर संस्था को अपने स्तर पर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के सभी चौंको को महाभारत थीम पर विकसित करने के लिए उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा द्वारा योजना तैयार कर ली गई है। इस योजना को जल्द अमलीजामा पहनाया जाएगा और यह चौक भव्य और सुंदर दिखाई देंगे। इस महोत्सव के दौरान 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ज्योतिसर अनुभव केन्द्र का अवलोकन करेंगे और 25 नवंबर से ही अनुभव केन्द्र को देश विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस का बड़े स्तर पर आयोजन ज्योतिसर में किया जा रहा है। इस शहीदी पर्व पर 4 नगर र्कीतन यात्राएं निकाली जा रही है। यह चारों नगर र्कीतन यात्राएं 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर एकत्रित होंगी और 25 नवंबर को महा समागम में शिरकत करेंगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं पहुंच रहे है। यहां पर 150 से ज्यादा एकड़ में पंडाल लगाया गया है और इस महासमागम में हर वर्ग के व्यक्ति को आमंत्रित किया जा रहा है।
गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 के कार्यक्रम 50 से ज्यादा देशों में दिखाए जाएंगे और 20 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि महोत्सव में पहुंचेंगे। इस महोत्सव को अपना उत्सव समझकर तैयारियां करनी है। यह महोत्सव कुरुक्षेत्र के गौरव का उत्सव है। इससे संस्थाओं का गौरव भी बढ़ेगा। अब इस महोत्सव में लाखों की संख्या में हर प्रांत से श्रद्धालु शिरकत करते है। इस महोत्सव को सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी अपना योगदान दे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा का एक-एक नेता और कार्यकर्ता कुरुक्षेत्र के दोनों बड़े कार्यक्रमों में एक सेवक के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि महोत्सव और शहीदी पर्व को सफल बनाने के लिए सभी अपना योगदान देंगे और विश्व में एक नई मिसाल कायम करेंगे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मेहमानों का स्वागत करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव व शहीदी दिवस को ऐतिहासिक और यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सभी के साझे प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती ने भी दोनों कार्यक्रमों पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम में श्रीमहंत बंसीपुरी महाराज ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस मौके पर सांसद नवीन जिंदल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, ओएसडी भारत भूषण भारती, विधायक जगमोहन आनंद, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेन्द्र सिंह गोल्डी, स्वामी सम्पूर्णानंद, श्रीमहंत बंसीपुरी महाराज, महंत महेश मुनि बड़ा अखाड़ा कुरुक्षेत्र,श्री भद्रकाली शक्तिपीठ के पीठाध्यक्ष पंडित सतपाल शर्मा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, जिप चेयरमैन कंवलजीत कौर, उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमच, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा, गुरनाम सैनी सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel