सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय की छात्रा सावी ने राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक,
ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र : सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय जहाँ शिक्षा और खेल दोनों में उत्कृष्टता एक परंपरा है और उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय की कक्षा पंचमी की छात्रा सावी ने राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में रजत पदक जीत कर एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि यहाँ न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की जाती है बल्कि खेल-कूद के क्षेत्र में भी विद्यार्थियों को पूर्णता की दिशा में तैयार किया जाता है। इसी समर्पण का परिणाम है कि विद्यालय की कक्षा पाँचवीं की प्रतिभाशाली छात्रा सावी ने राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
सावी ने अपने बेहतरीन संतुलन, निपुणता और आत्मविश्वास से यह सफलता अर्जित की। उसकी यह उपलब्धि न केवल उसकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है बल्कि यह विद्यालय के समग्र विकासात्मक दृष्टिकोण और खेल संस्कृति की जीवंत मिसाल भी है।
डायरेक्टर (एकेडमिक्स) श्री बी. के. चावला जी ने इस सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सावी की उपलब्धि ने एक बार फिर यह साबित किया है कि सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय हर विद्यार्थी को शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के अवसर प्रदान करता है। सावी की मेहनत और समर्पण हमारे विद्यालय के मूल्यों का प्रतीक है।सावी के गौरवान्वित पिता डॉ. विकास अग्रवाल ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सावी की सफलता हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। उसकी लगन और आत्मविश्वास ने यह उपलब्धि संभव की है। हम उसके प्रशिक्षकों और शिक्षकों के आभारी हैं जिन्होंने निरंतर उसका मार्गदर्शन किया।
विद्यालय प्रबंधन और संपूर्ण स्टाफ सदस्यों ने सावी की सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और यह संकल्प दोहराया कि सहारा कॉम्प्रिहेंसिव विद्यालय भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इसी प्रकार प्रयासरत रहेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मानसिक स्थिरता व सकारात्मक सोच से ही विद्यार्थियों का व्यक्तित्व निखरता है : डॉ. वीरेन्द्र पाल

Sat Nov 15 , 2025
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – संजीव कुमारी, दूरभाष – 9416191877 कुवि में बाल दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग कार्यशाला का भव्य प्रमाणपत्र वितरण समारोह। कुरुक्षेत्र, 14 नवंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बाल दिवस के उपलक्ष्य में द आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से फैकल्टी लॉन्ज […]

You May Like

advertisement